YouTube New update: YouTube एक बार फिर अपने Shorts प्लेटफॉर्म पर बड़ा प्रयोग करने जा रहा है। इस बार बदलाव कंटेंट को लेकर नहीं, यूजर्स के रिएक्शन देने के सिस्टम से जुड़ा है। आने वाले दिनों में Shorts को डिसलाइक करना पहले जितना आसान नहीं रहेगा। दरअसल, YouTube अपने YouTube Shorts बटन से Dislike और Not Interested जैसे आप्शन को एक ही बटन में शिफ्ट करने की योजना बना रही है। क्योंकि कंपनी इसके बटन की बनावट और जगह दोनों में बदलाव करने जा रही है। यानी अगर कोई वीडियो आपको पसंद नहीं आता या आप उसमें बिल्कुल दिलचस्पी नहीं रखते हैं तो दोनों ही स्थितियों में आपको एक ही बटन का इस्तेमाल करना होगा। तो आइए ऐसे में जान लेते हैं कि आनेवाले समय में यूजर्स को किस तरह की दिक्कतें आ सकती है।
YouTube Shorts यूजर्स सावधान! अब Dislike करना पहले जितना आसान नहीं रहेगा। नया बटन, नई पोजिशन और बदला हुआ एल्गोरिद्म,पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
हर यूजर को अलग दिख सकता है नया बटन
टेस्टिंग के दौरान YouTube अलग-अलग यूजर्स को अलग अनुभव दे रहा है। कुछ लोगों के फोन में यह बटन Dislike के नाम से दिख सकता है, जबकि कुछ यूजर्स के लिए यही बटन Not Interested लेबल के साथ नजर आ सकता है। लेकिन दोनों का उद्देश्य एल्गोरिदम का यही बताना होगा कि यह कंटेंट यूजर को पसंद नहीं है।
स्क्रीन पर नहीं दिखेगा Dislike ऑप्शन
YouTube डिसलाइक बटन का काम ही नहीं उसकी पोजिशन भी शिफ्ट होने जा रही है। पहले जहां डिसलाइक बटन लाइक के पास साफ नजर आता था। अब उसे सीधे स्क्रीन से हटाकर 3 डॉट मेन्यू के अंदर छिपाया जा रहा है। यानी किसी Shorts को नापसंद करने के लिए अब एक अतिरिक्त स्टेप से गुजरना होगा। यानी अब Social Media यूजर्स को पहले के अपेक्षा आप पसंद ना पसंद की स्थिति में तुरंत डिसलाइक करना आसान नहीं रह जाएगा।
READ MORE: उम्मीदों पर खरा क्यों नहीं उतरा ChatGPT-5, क्या चूक गया OpenAI?
यूजर्स की पसंद का मेल खाता मिलेगा कंटेंट
वहीं, दूसरी ओर यह बात कही जा रही है कि भलेही ही बटन छिपाया जा रहा हो लेकिन इसका असर कम नहीं होगा। जब कोई यूजर नए डिसलाइक, नॉट इंटरेस्टेड बटन को दबाएगा तो YouTube का एल्गोरिद्म इसे एक मजबूत संकेत के तौर पर लेगा। इसके बाद प्लेटफॉर्म उस तरह के वीडियो कम दिखाएगा और यूजर की पसंद से मेल खाता कंटेंट आगे लाएगा।
Shorts में पहले भी होते रहे हैं ऐसे प्रयोग
यह पहली बार नहीं है जब YouTube Shorts के इंटरफेस के साथ प्रयोग कर रहा है। इससे पहले भी कंपनी कुछ यूजर्स के लिए डिसलाइक बटन को पूरी तरह हटा चुकी है। उस टेस्ट के दौरान यूजर्स सिर्फ कंटेंट स्किप कर सकते थे, लेकिन उसे नापसंद करने का कोई सीधा तरीका मौजूद नहीं था।
READ MORE: AI बनेगा आपका DJ, ChatGPT से सीधे चलेगा Apple Music
क्या है बदलाव के पीछे का कारण?
YouTube का मानना है कि कई यूजर्स अब तक Dislike और Not Interested के अंतर को ठीक से नहीं समझ पाए हैं। उनके इसी उलझन दूर करने और Feedback की प्रक्रिया को और आसान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कंपनी दोनों विकल्पों को एक साथ मर्ज कर रही है। इससे यूजर को कम सोचना पड़ेगा और प्लेटफॉर्म को ज्यादा स्पष्ट संकेत मिलेंगे।
बदल जाएगा नापसंद करने का तरीका
YouTube Shorts में होने वाला यह बदलाव फिलहाल छोटे स्तर का दिख सकता है लेकिन इसका असर यूजर बिहेवियर और कंटेंट रिकमेंडेशन दोनों पर पड़ेगा। आने वाले समय में Shorts देखना तो उतना ही आसान रहेगा, लेकिन उसे नापसंद करने का तरीका थोड़ा बदल सकता है।
