एक नहीं रे बाबा! डुअल 200MP कैमरे के साथ आ सकता है Xiaomi 18 Pro

6 mins read
1 views
डुअल 200MP कैमरे के साथ आ सकता है Xiaomi 18 Pro
February 9, 2026

Xiaomi 18 ProSmartphone कैमरा टेक्नोलॉजी एक नए दौर में प्रवेश करने वाली है। अगर ताजा लीक सही साबित होती है तो Xiaomi जल्द ही ऐसा फ्लैगशिप फोन ला सकता है। जो फोटोग्राफी के मायने ही बदलकर रख देगी। दरअसल, Xiaomi 18 Pro को लेकर लीक सामने आई है जिसके मुताबिक इसमें डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है। इसे अब तक के स्मार्टफोन कैमरों में सबसे बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। लॉन्च से पहले ही इस खबर ने टेक मार्केट में हलचल मचा दी है और यूजर्स की उत्सुकता भी बढा दी है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

Xiaomi 18 Pro और Pro Max में बड़े कैमरा अपग्रेड की चर्चा हुई तेज…लॉन्च टाइमलाइन और संभावित फीचर्स की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

कैमरा अपग्रेड पर फोकस

लीक की माने तो Xiaomi 18 सीरीज के Pro मॉडल्स में कैमरा सेगमेंट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यह मैं नही कह रहा हूं। इसे मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station ने दावा किया है। उनका कहना है कि कंपनी एक ऐसे फ्लैगशिप फोन की टेस्टिंग कर रही है जिसमें 6.3-इंच का डिस्प्ले और डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। हलांकि मॉडल कौन सी होगी यह साफ नहीं किया है, लेकिन इसे Xiaomi 18 Pro से जोड़कर देखा जा रहा है।

READ MORE- Nokia धमाका! अब मात्र 2000 में फोल्डेबल 5G फोन!

फोटोग्राफी लवर्स के लिए खास

दावा यह भी किया जा रहा है कि इस डुअल 200MP कैमरा सिस्टम के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है। जिससे लो-लाइट और जूम फोटोग्राफी के साथ-साथ डिटेल कैप्चर करने की क्षमता भी पहले से बेहतर हो सकती है। प्रोफेशनल फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स के लिए आकर्षक फीचर साबित हो सकता है।

READ MORE-  Crypto.com ने 70 मिलियन डॉलर में खरीदा AI.com, क्या है रणनीति?

Pro Max वेरिएंट की चर्चा

इसमें हाई-एंड कैमरा सेटअप मिल सकता है। हालांकि Pro Max मॉडल में अलग सेंसर, बड़ी स्क्रीन और ज्यादा बैटरी मिलने की संभावना है। कुछ लीक में रियर पैनल पर सेकेंडरी डिस्प्ले दिए जाने की भी बात सामने आई है, जो डिजाइन को अलग पहचान दे सकता है। कंपनी पहली बार बेस मॉडल में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दे सकती है।

प्रोसेसर, परफॉर्मेंस और टाइमलाईन

Xiaomi 18, 18 Pro और 18 Pro Max में Qualcomm का आने वाला Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जबकि Ultra मॉडल में इसका और पावरफुल Pro वर्जन मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, सितंबर के आसपास चीन में हो सकती है। वहीं, जबकि Ultra वेरिएंट को साल के आखिर तक पेश किया जा सकता है। हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिलहाल आने वाले महीनों में Xiaomi 18 सीरीज को लेकर और भी अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं, जो स्मार्टफोन प्रेमियों की उत्सुकता को और बढ़ा सकती हैं।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

YouTube अब FREE यूजर्स के लिए हुआ मुश्किल
Previous Story

YouTube अब FREE यूजर्स के लिए हुआ मुश्किल

Latest from Gadgets

Don't Miss