एक बार चार्ज, दिनभर आराम! 6500mAh बैटरी वाला Oppo K14x 5G लॉन्च

6 mins read
26 views
6500mAh बैटरी वाला Oppo K14x 5G लॉन्च
February 10, 2026

Oppo K14x 5G Oppo Launch: बजट Smartphone बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार तेज होती जा रही है। इसी बीच Oppo ने अपनी नई K सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन Oppo K14x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बड़ी बैटरी, डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस के साथ पेश किया है। जिससे यह बजट 5G फोन खरीदने वालों के लिए एक नया विकल्प बनकर सामने आया है। कंपनी इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध करा रही है। तो आइए जानते हैं इसके कीमत और फाचर्स के बारे में विस्तार से।

120Hz डिस्प्ले और पॉवरफुल बैटरी वाले Oppo K14x 5G ने बाजार में दस्तक दी है। Nothing, Realme और Vivo के फोन्स को देगा टक्कर।

बडी बैटरी और पॉवरफुल परफॉर्मेंस

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बैटरी दिया गया है। MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर जो मल्टीटास्किंग को काफी सरस बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। फोन में 6.75 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसके अलावा 1125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट स्क्रीन को शामिल किया गया है जो गेमिंग और वीडियो देखने के लिए बेहतर होता है।

READ MORE- भारत में Nvidia GeForce Now लॉन्च, बिना महंगे PC के खेलें गेम्स

कैमरा और सॉफ्टवेयर

Oppo K14x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर चलता है।

कनेक्टिविटी, सिक्योरिटी और सुरक्षा

फोन में ब्लूटूथ 5.4, Wi-Fi 5, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS  और USB Type-C, जैसे जरूरी कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और डस्ट व स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग भी मिलती है। इससे धूल, मिट्टी और पानी से बचाव होगा।

READ MORE-  फोल्डेबल मार्केट में फिर गरजेगा Huawei, Pura X2 के संभावित फीचर्स आए सामने

कीमत और लॉन्च ऑफर

इसके कीमत अलग-अलग वैरिएंट के हिसाब से तय किए गए हैं। Oppo K14x 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए रखी गई है। वहीं 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपए में मिलेगा। लॉन्च ऑफर के तहत SBI, HDFC और ICICI बैंक कार्ड पर ग्राहकों को 1,500 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

कई फोन्स से टक्कर

भारतीय बाजार में Oppo K14x 5G का मुकाबला Nothing Phone 2 Pro, Realme P4x 5G, Vivo T4x 5G और Motorola G86 Power 5G जैसे स्मार्टफोन्स से माना जा रहा है लेकिन देखना यह होगा कि यूजर्स इसे कितना होथोंहाथ लेते हैं।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

AI एक्सपर्ट Mrinank Sharma ने Anthropic से दिया इस्तीफा
Previous Story

AI एक्सपर्ट Mrinank Sharma ने Anthropic से दिया इस्तीफा

Asseto Finance ने Chainlink के साथ अपने टोकनाइज्ड फंड को बनाया और मजबूत
Next Story

Asseto Finance ने Chainlink के साथ अपने टोकनाइज्ड फंड को बनाया और मजबूत

Latest from Gadgets

Don't Miss