Edge 70 खरीदना अब पड़ेगा भारी

Edge 70 खरीदना अब पड़ेगा भारी…जानें कितने रूपए तक हुए मंहगे

6 mins read
129 views
February 17, 2026

Edge 70 Price Hike: Smartphone बाजार में जहां कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए कीमत घटाती हैं, वहीं Motorola ने उल्टा कदम उठाते हुए अपने अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन Edge 70 की कीमत लॉन्च के कुछ ही समय बाद बढ़ा दी है। अब प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स वाले इस फोन को अब खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले से ज्यादा रकम खर्च करनी होगी। तो आइए जानते हैं कीमत बढ़ाने के पीछे के कारण।

दो महीने पहले Motorola Edge 70 हुए थे लॉन्च…अब बढ़ गया है कीमत…अगर आप Edge 70 खरीदने ने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है।

करीब 3000 रूपए तक बढी कीमत

बता दें कि यह फोन दिसंबर में 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था। लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 32,999 रुपये हो गई है। नई कीमत के साथ यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

मिड-रेंज में प्रीमियम डिजाइन

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका बेहद पतला डिजाइन है। 5.99mm मोटाई वाला यह फोन डिजाइन के मामले में कई फ्लैगशिप डिवाइस को टक्कर देता है। यानी यह फोन सीधे iPhone Air और Samsung Galaxy S25 Edge को टक्कर देता हुआ दिखाई दे रहा हैं। वहीं मिड-रेंज में Tecno Spark Slim भी इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाता दिख रहा है।

READ MORE- Elon Musk बन सकते हैं दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर

मजबूती और सुरक्षा पर भी फोकस

पतले डिजाइन के बावजूद कंपनी ने फोन की मजबूती पर खास ध्यान दिया है। डिवाइस MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है। जिससे यह सामान्य गिरने या झटकों को सहन कर सकता है। साथ ही, IP68 और IP69 रेटिंग इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है, जो इस सेगमेंट में एक महत्वपूर्ण फीचर माना जा रहा है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में संतुलन

फोन में 6.67-इंच की 1.5K pOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। हाई ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm तकनीक पर आधारित है। खास बात यह है कि यह डेली यूज से लेकर गेमिंग तक संतुलित प्रदर्शन देने में सक्षम है।

READ MORE-  अब Infosys और Anthropic मिलकर बनाएंगे स्मार्ट AI एजेंट

कैमरा और बैटरी: यूजर एक्सपीरियंस पर जोर

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का मुख्य कैमरा OIS के साथ दिया गया है। जिसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कीमत बढ़ने के पीछे क्या संकेत?

लॉन्च के कुछ ही समय बाद कीमत बढ़ना यह संकेत देता है कि प्रीमियम डिजाइन वाले मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की मांग और लागत दोनों बढ़ रही हैं। टेक जानकारों का मानना है कि कि आने वाले समय में इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज होगी।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

SC ने AI के यूज पर जताई चिंता, फर्जी केस लॉ पर भी उठाए सवाल
Previous Story

SC ने AI के यूज पर जताई चिंता, फर्जी केस लॉ पर भी उठाए सवाल

बिहार ने 468 करोड़ के MoU साइन किए, AI सेंटर और IIT पटना पर फोकस
Next Story

बिहार ने 468 करोड़ के MoU साइन किए, AI सेंटर और IIT पटना पर फोकस

Latest from Gadgets

Don't Miss