AI ब्रेन वाला फोन! गिंबल कैमरे के साथ Honor का रोबोटिक धमाका!

AI ब्रेन वाला फोन! गिंबल कैमरे के साथ Honor का रोबोटिक धमाका!

6 mins read
435 views
January 24, 2026

Honor Robot Phone: स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल और कैमरे तक सीमित नहीं रहे। Artificial Intelligence और Robotics के मेल से मोबाइल टेक्नोलॉजी एक नए दौर में प्रवेश कर रही है। इसी बदलाव की झलक मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2026 में देखने को मिलेगी, जहां Honor अपने गिम्बल कैमरे और AI ब्रेन से लैस अनोखे Robot Phone को ग्लोबल स्टेज पर पेश करने जा रहा है।

मोबाइल टेक्नोलॉजी में क्रांति लाने आ रहा है Honor Robot Phone। AI कैमरा असिस्टेंट, रोटेटिंग गिंबल कैमरा और रोबोटिक इंटेलिजेंस के साथ यह फोन स्मार्टफोन की परिभाषा बदल सकता है।

1 मार्च को होगा ग्लोबल लॉन्च

Honor ने पुष्टि की है कि वह 1 मार्च 2026 को बार्सिलोना में आयोजित MWC इवेंट के दौरान Honor Robot Phone और Honor Magic V6 से पर्दा उठाएगा। दोनों डिवाइस कंपनी के AI डिवाइस इकोसिस्टम एरा शोकेस में पेश किए जाएंगे।

गिम्बल कैमरा के साथ AI असिस्टेंट

Honor Robot को पारंपरिक स्मार्टफोन से अलग बताया जा रहा है। इसमें रियर साइड पर एक पॉप-अप कैमरा दिया जाएगा। जो गिम्बल और रोटेटिंग मोटर से जुड़ा होगा। यह कैमरा सिर्फ फोटोग्राफी के लिए नहीं, बल्कि एक स्मार्ट AI कैमरा असिस्टेंट की तरह काम करेगा। कंपनी का दावा है कि इस फोन में एक खास AI ब्रेन होगा। जो आसपास के माहौल को समझकर यूज़र को जवाब दे सकेगा। यह फोन मल्टी मॉडल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड रोबोटिक्स को एक साथ जोड़ता है।

READ MORE-  कॉल रिजेक्ट, फिर भी लाइव ऑडियो? Pixel यूजर्स अलर्ट!

स्मार्ट रिकमेंडेशन की क्षमता

Honor के अनुसार, Robot Phone यूज़र के आउटफिट के हिसाब से जूते सुझा सकता है या किसी जानवर की नस्ल पहचानकर उसके बारे में जानकारी दे सकता है। यानी फोन सिर्फ कमांड पर नहीं, बल्कि संदर्भ के आधार पर भी काम करेगा।

READ MORE-  Visa-Mastercard से नहीं टकराता USDC

Magic V6 भी रहेगा आकर्षण का केंद्र

Robot Phone के साथ Honor अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Magic V6 भी लॉन्च करेगा। रिपोर्ट्स की माने तो इसमें 3nm आधारित Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का मेन कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप लेंस मिलने की उम्मीद है।

दमदार बैटरी और सिक्योरिटी

लीक्स के अनुसार, Honor Magic V6 में करीब 7,200mAh की डुअल-सेल बैटरी दी जा सकती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की संभावना है।

अभी कई राज़ हैं बाकी

फिलहाल Honor ने दोनों डिवाइस की कीमत, डिजाइन और पूरी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, MWC 2026 से पहले कंपनी आने वाले हफ्तों में और जानकारियां साझा कर सकती है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

iShares Bitcoin ETP में 1.8 लाख नए यूनिट
Previous Story

iShares Bitcoin ETP में 1.8 लाख नए यूनिट

मलेशिया-ने-Grok-AI-पर-हटाया-प्रतिबंध.jpg
Next Story

मलेशिया ने Grok AI पर हटाया प्रतिबंध

Latest from Gadgets

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss