Apple Smart Glasses 2027: Apple के स्मार्ट ग्लासेस का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक निराश करने वाली खबर आई है। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple ने अपने स्मार्ट ग्लासेस की लॉन्च डेट आगे बढ़ा दी है। जो लोग इसे जल्द देखने की उम्मीद लगाए बैठे थे, उन्हें अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
Apple के स्मार्ट ग्लासेस का इंतजार और बढ़ सकता है। कंपनी ने लॉन्च प्लान को आगे बढ़ा दिया है। जानिए फीचर्स, संभावित कीमत और Vision Air से जुड़ी पूरी जानकारी।
2027 के आखिर तक आएंगे Apple Smart Glasses
Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple का यह प्रोजेक्ट “N50” कोडनेम के तहत तैयार किया जा रहा है। पहले यह माना जा रहा था कि Apple इसे 2026 के अंत में पेश करेगा और 2027 की शुरुआत में बिक्री शुरू होगी। लेकिन अब रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि लॉन्च में देरी हो गई है और नया टारगेट 2027 का आखिर है।
Meta और Samsung को देगा सीधी टक्कर
Apple के ये स्मार्ट ग्लासेस सीधे Meta के Ray-Ban Smart Glasses और Samsung के Android XR स्मार्ट ग्लासेस को टक्कर देने के लिए तैयार किए जा रहे हैं। फिलहाल स्मार्ट आईवियर का बाजार बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन AI तकनीक की रफ्तार को देखते हुए Apple को यकीन है कि आने वाले वर्षों में यह सेगमेंट काफी तेजी से बढ़ेगा।
READ MORE: क्या आपका मोटा फोन कवर खराब कर रहा बैटरी? जानें सच
आम लोगों के बजट में होगी कीमत
इस बार Apple सिर्फ प्रीमियम ग्राहकों के बारे में नहीं सोच रहा। कंपनी चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे खरीद सकें। इसीलिए इन स्मार्ट ग्लासेस की कीमत 200 डॉलर से 500 डॉलर के बीच रखने की योजना है। इस कीमत पर Apple बड़ी आईवियर कंपनियों को भी सीधी चुनौती दे सकता है।
Apple की सबसे बड़ी ताकत उसका विशाल इकोसिस्टम है। दुनियाभर में 2 अरब से ज्यादा एक्टिव Apple डिवाइस हैं। ऐसे में ये स्मार्ट ग्लासेस iPhone, iPad, Mac और Apple Watch के साथ बेहद आसानी से कनेक्ट हो सकेंगी।
AI और स्मार्ट Siri होगी सबसे बड़ी खासियत
Apple इन ग्लासेस में AI फीचर्स को खास तौर पर शामिल करेगा। साथ ही Siri को पहले से ज्यादा स्मार्ट और काम का बनाने पर भी काम चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें खास कैमरा हार्डवेयर होगा जो सीधे चश्मे के फ्रेम में फिट किया जाएगा। इसके अलावा अलग-अलग रंग और डिजाइन के विकल्प भी मिल सकते हैं।
READ MORE: Vivo X300 FE खरीदें या X200 FE? जानें फीचर्स में कौन है बेस्ट
Vision Air के लिए और लंबा इंतजार
स्मार्ट ग्लासेस के साथ-साथ Apple एक नए मिक्स्ड-रियलिटी हेडसेट Vision Air पर भी काम कर रहा है। यह मौजूदा Vision Pro से हल्का और पतला होगा। लेकिन इसके लिए और भी लंबा इंतजार करना होगा क्योंकि इसका प्रोडक्शन 2028 के अंत या 2029 में शुरू हो सकता है।
