machar Drone

चीन का ‘मच्छर ड्रोन’, जासूसी से लेकर जंग तक करेगा काम

4 mins read
1.9K views
June 24, 2025

चीन के वैज्ञानिकों ने एक बेहद छोटा ड्रोन बनाया है जो हूबहू मच्छर जैसा दिखाई देता है।

Machar Drone: चीन ने एक बार फिर दुनिया को अपनी तकनीकी ताकत से चौंका दिया है। इस बार चीन के वैज्ञानिकों ने एक बेहद छोटा ड्रोन बनाया है, जो हूबहू मच्छर जैसा दिखाई देता है। इस ड्रोन का नाम ही ‘मच्छर ड्रोन’ रख दिया गया है। इसका साइज सिर्फ 1.3 सेंटीमीटर है और इसे स्मार्टफोन से कंट्रोल किया जा सकता है।

कहां बना यह ड्रोन?

यह अनोखा ड्रोन चीन के हुनान प्रांत में स्थित NUDT की रोबोटिक्स लैब में तैयार किया गया है। इसकी जानकारी साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट  की एक रिपोर्ट में दी गई है। यह माइक्रो ड्रोन इतना छोटा है कि इसे आंखों से पहचान पाना मुश्किल है।

दिखने में कैसा है मच्छर ड्रोन?

  • इसमें दो छोटे पंख हैं जिनके दोनों तरफ पत्ती जैसी बनावट है।
  • इसके तीन पतले पैर हैं, जैसे मच्छर के होते हैं।
  • इसका वजन और आकार असली मच्छर से मिलता-जुलता है।
  • इसे मोबाइल फोन से ऑपरेट किया जा सकता है।

किस काम आएगा मच्छर ड्रोन?

इस ड्रोन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे चुपचाप और बिना किसी को पता चले किसी भी ऑपरेशन में लगाया जा सकता है। यह खासतौर पर मिलिट्री और जासूसी मिशन में बेहद काम का है।

इसके संभावित उपयोग

  • युद्ध के मैदान में दुश्मन की जानकारी इकट्ठा करने के लिए।
  • दुश्मन के इलाके में जाकर सर्विलांस और जासूसी के लिए।
  • मलबे या आपात स्थिति में फंसे लोगों को ढूंढने में मदद करने के लिए।
  • हवा और पानी की गुणवत्ता जांचने जैसे पर्यावरणीय कार्यों में भी इसका उपयोग संभव है।

क्यों है ये ड्रोन खास?

दुनियाभर की सेनाएं ड्रोन का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इतनी छोटी और मच्छर जैसी बनावट का ड्रोन पहली बार सामने आया है। इससे यह साफ है कि चीन अब युद्ध की तैयारी में सिर्फ हथियारों से नहीं, बल्कि तकनीक से भी आगे बढ़ रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Oppo K13x 5G feature
Previous Story

दमदार फीचर्स और कम कीमत में लॉन्च हुआ Oppo का नया स्मार्टफोन

Apple ने पेश किया Adaptive Power Mode, बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों का रखेगा ख्याल!
Next Story

Apple ने पेश किया Adaptive Power Mode, बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों का रखेगा ख्याल!

Latest from Robotics

Don't Miss