कागज जितना पतला, Qi2 जितना दम? जानें यहां…

5 mins read
73 views
January 20, 2026

Xiaomi Launch: Wireless Charging के बदलते दौर में Xiaomi ने अपना नया मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक पेश किया है। यह पावर बैंक अपनी बेहद पतली बॉडी की वजह से चर्चा में है, लेकिन Qi2 सर्टिफिकेशन को लेकर कंपनी ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। जिससे यूजर्स के मन में सवाल उठ रहे हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से फीचर्स और इनसे जुड़े सवालों का जबाव।

पॉवरफुल बैटरी, 9mm मोटाई और 15W वायरलेस चार्जिंग। Xiaomi का नया पावर बैंक कितना भरोसेमंद है? जानिए डिटेल्स।

सिर्फ 9mm मोटाई, दमदार चार्जिंग

Xiaomi का यह मैग्नेटिक बैटरी बैंक महज 9mm मोटा है। इसे सबसे स्लिम पावर बैंकों में शामिल करता है। यह 15W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। केबल के जरिए 22.5W तक चार्जिंग देता है। कंपनी की माने तो एक ही समय में एक डिवाइस को वायरलेस और दूसरे को वायर्ड तरीके से चार्ज किया जा सकता है, वह भी बिना स्पीड घटे।

READ MORE:  आ गया Infinix का 7.2mm स्लिम बॉडी में पावरफुल बैटरी वाला फोन…

Qi2 स्टैंडर्ड से जुड़ी उम्मीदें

Qi2 स्टैंडर्ड वायरलेस चार्जिंग का नया मानक बन रहा है। जिसमें 25W तक की चार्जिंग और बेहतर कम्पैटिबिलिटी मिलती है। Xiaomi के इस पावर बैंक के फीचर्स Qi2 जैसे लगते हैं, लेकिन Wireless Power Consortium के सर्टिफिकेशन डेटाबेस में इसका नाम नहीं है। जिससे इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाती।

READ MORE: भारत में Lava Blaze Duo 3 का डुअल स्क्रीन, डबल धमाका!

सेफ्टी फीचर्स मजबूत, फिर भी शंका

जानकारी के मुताबिक पावर बैंक का रियर पैनल फाइबरग्लास से बना है। बैटरी में 10 लेयर की सेफ्टी प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें ओवरहीटिंग और ओवरचार्जिंग से सुरक्षा शामिल है, लेकिन आधिकारिक सर्टिफिकेशन की कमी यूजर्स को सोचने पर मजबूर करती है। 15W वायरलेस चार्जिंग उसके चुनिंदा Smartphone के लिए है। iPhone यूजर्स को इससे 7.5W की चार्जिंग ही मिलेगी, जो Qi2 सर्टिफिकेशन होने पर ज्यादा समान हो सकती थी।

खरीदने से पहले यह जरूर सोचें

5,000mAh कैपेसिटी और अल्ट्रा स्लिम डिजाइन इसे आकर्षक बनाते हैं। यूजर्स इसे बिना किसी भ्रम के सभी डिवाइस पर एक जैसी वायरलेस चार्जिंग चाहते हैं, तो Qi2-सर्टिफाइड विकल्पों को आजमाना बेहतर हो सकता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

Solana ने 24 घंटे में 285 डॉलर को बनाया 6.27 लाख डॉलर

Nothing ने दिखाया नया Logo, ब्रांड की पहचान में बड़ा बदलाव
Next Story

Nothing ने दिखाया नया Logo, ब्रांड की पहचान में बड़ा बदलाव

Latest from Phones

iphone

iPhone 18 के लिए मेमोरी महंगी, मुनाफे पर पड़ सकता है असर

iPhone 18 AI Boom: Artificial Intelligence के तेज़ी से विस्तार ने पूरी टेक इंडस्ट्री की सप्लाई चेन को हिलाकर दिया है। खासतौर पर AI सर्वर्स में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी

Don't Miss