Smartphone

यकीनन नहीं जानते होंगे फोन में मौजूद इस छेद की इम्पोर्टेन्ट्स

4 mins read
1.3K views
February 1, 2025

IR ब्लास्टर फीचर यूजर के फोन को रिमोट कंट्रोल में बदल देता है। यह यूजर्स की सुविधा के लिए हैं और काम को आसान बना देता है।

Smartphone IR Blaster: कंपनियां यूजर्स की सुविधा के लिए फोन में कई फीचर्स देती हैं। ये फीचर्स यूजर्स के काम को काफी आसान बनाते हैं। इनमें से एक फीचर का नाम है IR ब्लास्टर। यह फीचर यूजर के फोन को रिमोट कंट्रोल में बदल देता है। फिर यूजर बैठे-बैठे दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को आसानी से कंट्रोल कर सकता है।

क्या है IR ब्लास्टर

IR ब्लास्टर एक छोटा सेंसर है, जो आपके फोन को इन्फ्रारेड सिग्नल भेजने में हेल्प करता है। हालांकि, इंसान इन सिग्नल को नहीं देख सकते हैं, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस इन सिग्नल को आसानी से समझ सकते हैं। इन सिग्नल का यूज आपके घर में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे TV, AC, सेट-टॉप बॉक्स आदि को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। IR ब्लास्टर फोन के ऊपर लगा होता है। यह एक छोटा सा छेद होता है जिसके जरिए इन्फ्रारेड सिग्नल भेजे जाते हैं।

रिमोट का काम करता है

आपके फोन पर एक छोटा सा रिमोट दिखाई देता है। जैसे आप रिमोट पर बटन दबाकर टीवी का वॉल्यूम बढ़ा या घटा सकते हैं या फिर चैनल बदल सकते हैं। इसी तरह आप AC, सेट-टॉप बॉक्स आदि को भी कंट्रोल कर पाएंगे। यह फीचर बहुत काम का है। इससे आपको टीवी या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का रिमोट ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कैसे करेंगे यूज

Google Play Store पर आप IR ब्लास्टर ऐप को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप इंस्टॉल करने के बाद अपने फोन को ऐप से पेयर करें। इसके बाद आप अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को फोन से ही कंट्रोल कर पाएंगे, जिससे यूजर को आसानी होगी। यूजर को अलग-अलग इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए अलग-अलग रिमोट की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Asus Zenfone 12 Ultra
Previous Story

Asus Zenfone 12 Ultra डिजाइन और फीचर्स बेहद शानदार

DeepSeek
Next Story

80% सवालों के जवाब नहीं दे रहा चीन का DeepSeek

Latest from Gadgets

Don't Miss