iPhone

iPhone पर मंडरा रहा नया खतरा! यूजर्स सबकाम छोड़ पहले पढ़ लें इसे

5 mins read
1.1K views
November 30, 2025

iPhone Alert: अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों American intelligence agency ने iPhone यूजर्स को एक बेहद खतरनाक साइबर खतरे को लेकर हाई अलर्ट पर रखा है। जानकारों की माने तो यह एक नया spyware चुपचाप फोन की सुरक्षा परतों को पार कर निजी बातचीत और एन्क्रिप्टेड चैट तक पहुंचने में सक्षम है। यह अदृश्य खतरा संवेदनशील जानकारी रखने वाले लोगों के लिए और भी घातक साबित हो सकता है, जिनमें पत्रकार, सार्वजनिक पदों से जुड़े लोग और गोपनीय डेटा तक पहुंच रखने वाले अन्य व्यक्ति शामिल हैं।

अब प्राइवेट चैट भी खतरे में है…यूजर्स हो जाएं सावधान!… विशेषज्ञों ने आईफोन यूजर्स को तुरंत सतर्क रहने की सलाह है।

READ MORE- Apple ने नए एंटीट्रस्ट पेनल्टी नियमों को HC में दी चुनौती

ऐसे घुस सकता है आपके मोबाईल में

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्पाईवेयर किसी साधारण ऐप या लिंक के माध्यम से फोन में इंस्टॉल नहीं होता। यह एक अत्यधिक उन्नत किस्म की टूल है, जिसे सरकारों और बड़ी एजेंसियों को बेचा जाता है। इसमें इतनी क्षमता है कि बिना किसी नोटिफिकेशन के आईफोन की सुरक्षा परतों को चीरते हुए यूजर्स के iMessage बॉक्स तक पहुंच सकता है। इसके फोन के किसी अन्य डेटा तक भी अपनी पहुंच बना सकता है। इसी वजह से अधिकारियों ने एहतियातन संवेदनशील चैट iMessage पर भेजने से परहेज करने की सलाह दी है।

READ MORE- Apple ने भारत में खोला अपना पांचवां स्टोर, जानें खासियत

स्पाईवेयर से अपनेआप को कैसे सुरक्षित रखें

स्पाईवेयर जैसे उन्नत खतरों से सुरक्षित रहने के लिए सबसे जरूरी है कि आपका आईफोन हमेशा अपडेटेड रहे, क्योंकि Software Update कई सुरक्षा खामियों को तुरंत ठीक कर देते हैं। अनजान नंबरों से आए मैसेज, फाइल या लिंक को कभी न खोलें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत सेटिंग्स में जाकर सुरक्षा विकल्पों की जांच करें। मजबूत पासकोड, Two-Factor Authentication और विश्वसनीय स्रोतों से ही ऐप डाउनलोड करने जैसी आदतें भी जोखिम कम करती हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों का सुझाव है कि संवेदनशील डेटा साझा करते समय पूरी सावधानी बरतें और सुरक्षा पैच आने तक निजी जानकारी फोन पर भेजने से बचें।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Google-Pixel-9-Pro-Fold
Previous Story

बेहद सस्ते में घर लाएं Google Pixel 9 Pro Fold

Next Story

इस देश ने अमेरिका से पहले उतार दिया अंतरिक्ष में एआई सैटेलाइट…अब हो रही चर्चाएं

Latest from Phones

Don't Miss