Google news

फोन चोरी होने पर अपनाएं ये 3 ट्रिक

6 mins read
1.9K views
April 15, 2025

Google के Find My Device फीचर की मदद से फोन की रियल टाइम लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा।

Find Lost Phone:  आज के जमाने में स्मार्टफोन लोगों के लिए काफी अहम हो गया है। स्मार्टफोन होने से लोगों के आधे काम बेहद आसान हो जाते हैं, लेकिन अगर आपका फोन कहीं खो जाता है या चोरी हो जाता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर अपने खोये हुए फोन को खुद ही ढूंढ सकते हैं और वो भी बिना पुलिस की मदद लिए।

Google Find My Device से पता लगाएं लोकेशन

अगर आपने अपने मोबाइल पर अपने Google अकाउंट में लॉग इन किया है, तो आप ‘Find My Device’ फीचर का यूज करके फोन की रियल-टाइम लोकेशन को ट्रेक कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको बस दूसरे फोन या कंप्यूटर पर Find My Device वेबसाइट https://support.google.com/android/answer/6160491खोलनी होगी या फिर मोबाइल पर इसका ऐप डाउनलोड करना होगा।

यहां अपनी Google ID से लॉग इन करें और मिनटो में आपको आपके फोन के बारे में पता चल जाएगा। इस दौरान फोन में इंटरनेट और लोकेशन ऑन होनी चाहिए। अगर खोए हुए फोन का इंटरनेट और लोकेशन ऑन है, तो आप फोन को लॉक कर सकते हैं या फिर रिंग भी कर सकते हैं, भले ही वह साइलेंट पर हो।

CEIR पोर्टल के जरिए अपना फोन ब्लॉक करें

फोन चोरी होने पर आपको लगता है कि कोई उसका गलत यूज कर सकता है, तो आप भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

यह पोर्टल IMEI नंबर के आधार पर पूरे देश में फोन को ब्लॉक कर देता है। यानी कि अगर कोई चोर आपके फोन में कोई सिम कार्ड डालने की कोशिश करता है, तो पुलिस को उसके बारे में पता चल सकता है।

फोन को ब्लॉक करने के लिए

  • https://www.ceir.gov.in/Home/index.jspपर जाएं।
  • ‘चोरी/खोया हुआ मोबाइल ब्लॉक करें’ ऑप्शन चुनें।
  • FIR और पहचान पत्र की कॉपी अपलोड करें
  • IMEI नंबर डालें और सबमिट करें
  • फोन मिलने के बाद इसे पोर्टल से अनब्लॉक भी किया जा सकता है।

ईमेल के जरिए भी फोन को ट्रैक करना संभव है

फोन पर जिस Google अकाउंट से लॉग इन किया है, उसका ईमेल पता किसी दूसरे डिवाइस पर भी है, तो आप फोन की लोकेशन ट्रैक करने के लिए उसी ईमेल पते का यूज कर सकते हैं। फोन की आखिरी लोकेशन को Google लोकेशन हिस्ट्री और अकाउंट एक्टिविटी से भी प्राप्त किया जा सकता है।

सबसे पहले अगर आपका फोन खो जाए, तो घबराएं नहीं। ऊपर बताए गए तीनों तरीकों में से किसी एक या सभी का पालन करके अपना स्मार्टफोन वापस पा सकते हैं। साथ ही, फ्यूचर के लिए सुनिश्चित करें कि आपके फोन पर हमेशा लोकेशन ऑन हो और आपका Google अकाउंट एक्टिव हो।

इन आसान तरकीबों से आप न सिर्फ अपना फोन ढूंढ़ सकते हैं, बल्कि उसकी सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकते हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको पुलिस के पास जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

GPT 4.1 launched
Previous Story

OpenAI का नया AI मॉडल लॉन्च, तेज होगी कोडिंग

AI
Next Story

Google-Samsung ला रहे AI पावर वाला स्मार्ट चश्मा

Latest from Phones

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss