लंबा बैकअप, शानदार डिस्प्ले! Honor X80i ने खीचा यूजर्स का ध्यान

लंबा बैकअप, शानदार डिस्प्ले! Honor X80i ने खीचा यूजर्स का ध्यान

7 mins read
1 views
April 4, 2026

Honor X80i Launch: Honor ने अपना नया मॉडल Honor X80i को ऐसे समय में लॉन्च किया है जब स्मार्टफोन मार्केट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा चल रही है। कंपनी ने इस फोन में बड़े बैटरी बैकअप और प्रीमियम डिस्प्ले पर खास फोकस किया है। इसका मकसद उन यूजर्स को आकर्षित करना है, जो लंबी बैटरी और परफॉर्मेंस चाहते हैं। यानी कंपनी ने साबित करने की कोशिश की है कि हम भी प्रतिस्पर्धा में किसी से कम नहीं हैं। तो आइए जानते हैं इस नए मॉडल के बारे में विस्तार से।

पॉवरफुल बैटरी और हैवी  प्रोसेसर के साथ Honor X80i यूजर्स को लंबा बैकअप और स्मूद परफॉर्मेंस देने का दावा करता है, जानिए सभी फीचर्स।

बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है। यह लंबा बैकअप देने के लिए डिजाइन की गई है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। यानी यह फोन जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है। फोन में 6.6 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है । यह गेमिंग के लिए खास हो सकता है। साथ ही 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। यह फीचर इसे इस सेगमेंट में खास बनाता है।

READ MORE- Vivo V70 FE आया धमाके के साथ, फीचर्स देख कह उठेंगे वाह!

परफॉर्मेंस के लिए दमदार प्रोसेसर

मीडियाटेक Dimensity 6500 Elite चिपसेट के साथ यह फोन अच्छा परफॉर्मेंस देता है। इसके साथ Mali-G57 GPU मिलता है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाता है। फोन में 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोन में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो डेली फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त है। वहीं 8MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है। यह कैमरा सेटअप बेसिक जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

READ MORE- Redmi A7 Pro लॉन्च, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

सॉफ्टवेयर और डिजाइन भी खास

यह स्मार्टफोन MagicOS 10 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। डिजाइन के मामले में फोन पतला और हल्का है। इसकी मोटाई 7.34mm है और वजन करीब 185 ग्राम है। साथ ही IP66 रेटिंग इसे धूल और पानी से बचाव देती है। वहीं, कनेक्टिविटी के तौर पर वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0 दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Honor X80i की कीमत भारत के हिसाब से

Honor X80i की कीमत भारत के हिसाब से लगभग 26,000 रुपये से शुरू होती है। इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमत करीब 29,000 रुपये, 33,000 रुपये और 37,000 रुपये तक जाती है। यह फोन कई आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिससे यूजर्स को अपनी पसंद चुनने का विकल्प मिलता है।

इस प्रकार से देखें तो यह स्मार्टफोन दैनिक जीवन में उपयोग करने के लिए बेहतर साबित हो सकता है। लेकिन अब यूजर्स के बीच लोकप्रियता कितनी हांसिल कर पाती है यह देखनेवाली बात होगी।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

चीन में Apple AI फीचर दिखते ही गायब, क्या है पूरी सच्चाई?
Previous Story

चीन में Apple AI फीचर दिखते ही गायब, क्या है पूरी सच्चाई?

Latest from Latest news