Missing Phone

खोया मोबाइल फोन अब मिलेगा वापस, जानिए कैसे करें रिकवर

7 mins read
1.2K views
June 2, 2025

सरकार ने हाल ही में Sanchar Saathi नामक एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है, जिसका मकसद है मोबाइल यूजर्स को ज्यादा सुरक्षित और सशक्त बनाना।

Sanchar Saathi Portal And CEIR: अगर आपका मोबाइल फोन कभी खो गया हो या चोरी हो गया हो, तो आप ये बात अच्छे से समझ सकते हैं कि ये एक्सपीरियंस कितना तनाव भरा होता है। एक तरफ फोन के दाम की चिंता, दूसरी तरफ उसमें मौजूद पर्सनल डेटा, फोटो, बैंक डिटेल्स और कॉन्टैक्ट्स को लेकर डर बना रहता है, लेकिन अब राहत की बात यह है कि भारत सरकार ने एक ऐसा सिस्टम तैयार किया है। इससे खोए या चोरी हुए स्मार्टफोन्स को वापस पाने की उम्मीद अब पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है।

क्या है CEIR सिस्टम और Sanchar Saathi पोर्टल?

सरकार ने हाल ही में Sanchar Saathi नामक एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है, जिसका मकसद है मोबाइल यूजर्स को ज्यादा सुरक्षित और सशक्त बनाना। इस पोर्टल का एक खास हिस्सा है Central Equipment Identity Register (CEIR) सिस्टम। इस सिस्टम के तहत अगर आपका मोबाइल फोन चोरी या खो जाता है, तो आप उसके IMEI नंबर को ब्लॉक कर सकते हैं, जिससे फोन पूरी तरह बेकार हो जाता है।

इससे चोर उस फोन को दोबारा इस्तेमाल नहीं कर सकता और न ही उसे किसी और को बेच सकता है। यही वजह है कि अब चोर भी ऐसे फोन को छोड़ देते हैं और पुलिस को रिकवरी में आसानी होती है। हाल ही में गाजियाबाद पुलिस ने CEIR सिस्टम की मदद से करीब 1,200 मोबाइल फोन बरामद किए और उन्हें उनके असली मालिकों तक पहुंचाया गया वो भी कूरियर के जरिए।

अगर फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो क्या करें?

अगर आपका फोन कहीं खो गया है या चोरी हो गया है, तो आप Sanchar Saathi पोर्टल के ज़रिए उसे ब्लॉक और ट्रैक कर सकते हैं। यहां आसान तरीका बताया गया है।

  • सबसे पहले अपने किसी दूसरे डिवाइस या कंप्यूटर पर Google पर Sanchar Saathi सर्च करें।
  • gov.in वेबसाइट खोलें।
  • होमपेज पर आपको Citizen Centric Services का सेक्शन मिलेगा।
  • वहां जाकर Block Your Lost/Stolen Mobile Handset पर क्लिक करें।
  • अब Block lost/stolen mobile handset वाले ऑप्शन को चुनें।
  • यहां आपको अपना एक चलता हुआ मोबाइल नंबर देना होगा जिससे सरकार आपसे संपर्क कर सके।
  • फिर आपको अपने खोए हुए फोन का IMEI नंबर डालना होगा।
  • बाकी डिटेल्स जैसे कब और कहां फोन खोया, FIR नंबर (अगर हो), और आपकी ID आदि भरें।
  • सबमिट करने के बाद आपका फोन तुरंत ब्लॉक कर दिया जाएगा।

इस पहल के क्या फायदे हैं?

  • खोए हुए फोन की रिकवरी की संभावना बढ़ती है।
  • चोरी के फोन को बेचना या इस्तेमाल करना असंभव हो जाता है।
  • यूजर्स को सुरक्षा और मानसिक शांति मिलती है।
  • यह सिस्टम टेलीकॉम फ्रॉड और साइबर क्राइम को भी कम करता है।

भारत का डिजिटल भविष्य

2025 में हुए CII Annual Business Summit में टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत अगले पांच सालों में डेटा और डिजिटल टेक्नोलॉजी का वैश्विक केंद्र बन सकता है। Sanchar Saathi और CEIR जैसे इनिशिएटिव भारत को एक डिजिटल-फर्स्ट इकोनॉमी की दिशा में तेज़ी से आगे ले जा रहे हैं। इस तरह के कदम न केवल हमारे स्मार्टफोन को सुरक्षित बनाते हैं, बल्कि देश की डिजिटल पहचान को भी मज़बूत करते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WhatsApp में आए 4 नए शानदार फीचर, खास होगी बात
Previous Story

WhatsApp में आए 4 नए शानदार फीचर, खास होगी बात

Google
Next Story

Google का अजीब दावा, AI को धमकाओ, स्मार्ट जवाब पाओ

Latest from Phones

Don't Miss