Apple बढ़ा रहा है iPhone का उत्पादन, भारत बनेगा हब

Apple बढ़ा रहा है iPhone का उत्पादन, भारत बनेगा हब

6 mins read
93 views
March 14, 2026

Apple iPhone India: Apple अब भारत में अपने iPhone और अन्य डिवाइस का उत्पादन तेजी से बढ़ा रहा है। कंपनी चाहता है कि उसका निर्माण सिर्फ चीन तक सीमित न रहे। इसके पीछे कारण है सप्लाई चेन को मजबूत करना और व्यापार में किसी भी तरह के जोखिम को कम करना। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल Apple ने भारत में iPhone का उत्पादन बहुत बढ़ा दिया।

भारत सरकार की PLI योजना और बढ़ती मांग के कारण Apple ने भारत में अपने iPhone और अन्य डिवाइस का उत्पादन तेजी से बढ़ाया है।

भारत में उत्पादन में तेजी

भारत अब Apple के लिए एक बड़ा निर्माण केंद्र बन गया है। इसका कारण है सरकार द्वारा दी जा रही प्रोत्साहन राशि और देश में iPhone की बढ़ती मांग। दुनिया भर की टेक कंपनियां अब अपने उत्पादन के तरीके बदल रही हैं, ताकि टैरिफ, सप्लाई चेन में बाधाएं और बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सामना किया जा सके। 2025 में Apple ने भारत में iPhone का उत्पादन लगभग 53% बढ़ाकर 55 मिलियन यूनिट्स कर दिया। 2024 में यह संख्या सिर्फ 36 मिलियन थी।

अब दुनिया में बनने वाले लगभग एक चौथाई iPhones भारत में ही बनते हैं। सालाना Apple दुनिया भर में लगभग 220-230 मिलियन iPhones बनाता है। भारत का हिस्सा लगातार बढ़ रहा है, जिससे यह देश कंपनी की वैश्विक उत्पादन श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण हब बन गया है।

सरकारी प्रोत्साहन मददगार

भारत सरकार ने Production-Linked Incentive योजना के तहत Apple और अन्य कंपनियों को प्रोत्साहन दिया। योजना के जरिए कंपनियां स्थानीय उत्पादन बढ़ाती हैं और उन्हें सब्सिडी मिलती है। इससे भारत की कमजोर सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स की उच्च लागत को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। फिर भी, भारत में उत्पादन चीन और वियतनाम की तुलना में थोड़ा महंगा है।

UAE में सुरक्षा कारणों से Apple के ऑफिस और स्टोर्स बंद

टैरिफ और उत्पादन में विविधता

Apple का यह कदम अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव की वजह से भी है। चीन से निर्यात पर टैरिफ लगने से कंपनियों ने सोचा कि कुछ उत्पादन भारत और अन्य देशों में किया जाए। इससे अमेरिका के लिए बने प्रोडक्ट का हिस्सा भारत में बनने लगा।

सप्लायर्स और iPhone सीरीज

Apple के प्रमुख निर्माता जैसे Foxconn Technology Group, Tata Electronics और Pegatron Corp भारत में बड़े प्लांट चला रहे हैं। ये कंपनियां नवीनतम iPhone 17 सीरीज का निर्माण भारत में कर रही हैं। पुराने मॉडल जैसे iPhone 15 और 16 भी भारत में बनते हैं और देश के साथ-साथ विदेशों में भी बेचे जाते हैं।

प्रीमियम फोन की रेस में Apple निकला आगे, Samsung पीछे

भारत में बढ़ता बाजार

Apple सिर्फ उत्पादन में ही नहीं, बल्कि भारत में अपने ग्राहक आधार को भी बढ़ा रहा है। कंपनी की बिक्री भारत में 9 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो चुकी है। इस साल Apple Apple Pay लॉन्च करने की योजना बना रहा है। फिलहाल भारत में कंपनी के 6 Apple स्टोर्स हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

TikTok को टक्कर देने आया Disney+ का नया फीचर Verts
Previous Story

TikTok को टक्कर देने आया Disney+ का नया फीचर Verts

Claude AI में आया गजब़ का फीचर, अब चैट में ही तैयार होंगे ग्राफ और डायग्राम
Next Story

Claude AI में आया गजब़ का फीचर, अब चैट में ही तैयार होंगे ग्राफ और डायग्राम

Latest from Latest news

Don't Miss