Dhurandhar 2 OTT release : बॉलीवुड की चर्चित फिल्म Dhurandhar: The Revenge बॉक्स ऑफिस तूफान मचाने के बाद अब ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है। यह फिल्म अभी भी थिएटर में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने त्योहारों के मौके पर बड़ी ओपनिंग ली और लगातार अच्छी कमाई बनाए रखी। अब दर्शकों की नजर इसके OTT रिलीज पर टिक गई है।
हालही में रिलीज हुई बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म धुरंधर अब ओटीटी पर एंट्री मारने की तैयारी में जानिए कब और किस प्लेटफार्म हो सकती है रिलीज।
प्लेटफॉर्म को लेकर मिला बड़ा संकेत
फिल्म की OTT रिलीज डेट अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुई है। हालांकि, प्रमोशनल पोस्टर में JioHotstar का लोगो दिखाई दिया है। जिसने यह तय कर दिया है कि फिल्म इसी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो सकती है। वहीं, सैटेलाइट राइट्स Star Gold के पास हैं, जिससे इसकी टीवी रिलीज भी तय मानी जा रही है। फिल्म में रणवीर कपूर, आर माधवन, राकेश बेदी, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल ने जबरदस्त अभिनय किया है।
READ MORE- ‘Dhurandhar’ पर जोक मारने वाला कौन है OTT स्टार जाकिर खान
कब तक आ सकती है OTT पर?
आमतौर पर फिल्में थिएटर रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद OTT पर आती हैं। अगर यही पैटर्न फॉलो हुआ, तो Dhurandhar 2 की डिजिटल रिलीज मई 2026 के मध्य तक हो सकती है। हालांकि, कुछ मामलों में यह समय थोड़ा बढ़ भी सकता है। रिलीज मई के अंत या जून की शुरुआत तक जा सकती है। इनमें देर होने का एक बड़ा कारण आईपीएल को भी बताया जा रहा है। क्योंकि दर्शक का बड़ा वर्ग आईपीएल से जुड़ा है।ए
कमाई ने बढ़ाया क्रेज, इंतजार जारी
फिल्म ने रिलीज के 21 दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। अगर बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें यह 1600 करोड़ के पार पहुंच चुका है। इस जबरदस्त सफलता के बीच OTT रिलीज को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। फिलहाल दर्शकों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। लेकिन तय है कि ओटीटी पर आने के बाद एकबार फिर धमाल मचा सकती है।
