X पर लिखो और जीतों 1 मिलियन डॉलर

5 mins read
77 views
January 20, 2026

X Writing Competition: Elon Musk का X अब लॉन्ग राइटिंग को अपने कंटेंट का मुख्य हिस्सा बनाना चाहता है। इसी दिशा में कंपनी ने अगले क्रिएटर पेआउट पीरियड के लिए Top Article कॉम्पिटिशन की घोषणा की है। इस कॉम्पिटिशन में चुने गए बेस्ट लेख को 1 मिलियन डॉलर का इनाम मिलेगा।

Elon Musk के X ने Top Article कॉम्पिटिशन की घोषणा की है, जिसमें बेस्ट 10,000 शब्दों के आर्टिकल को 1 मिलियन डॉलर का इनाम मिलेगा, जानिए कैसे करें अप्लाई

Articles फीचर सभी Premium यूजर्स के लिए खुला

X ने हाल ही में अपना Articles फीचर सभी Premium सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध करा दिया है। अब लेखक, पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर सीधे X.com पर अपने आर्टिकल पब्लिश कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि वह ऐसे लेखों को पुरस्कृत करना चाहता है जो चर्चा का विषय बनें, नई जानकारी दें और समाज पर असर डालें।

READ MORE: Elon Musk के बच्चे की मां ने xAI के खिलाफ किया केस

क्या है Top Article कॉम्पिटिशन ?

X के मुताबिक, यह कॉम्पिटिशन लॉन्ग फॉर्म कंटेंट को सम्मान देने के लिए शुरू की गई है। इसमें सिर्फ एक विजेता चुना जाएगा, जिसे 1 मिलियन डॉलर का भुगतान मिलेगा। कंपनी का लक्ष्य है कि 2026 तक प्लेटफॉर्म पर हाई क्वालिटी वाले आर्टिकल्स की संख्या बढ़े।

योग्यता और जरूरी नियम

भाग लेने वाले आर्टिकल की लंबाई कम से कम 10,000 शब्द होनी चाहिए और वह पूरी तरह ओरिजिनल होना चाहिए। कंटेंट में हेट स्पीच, फेक न्यूज, प्लेगरिज्म, अश्लील या भ्रामक जानकारी नहीं होनी चाहिए। X ने साफ किया है कि जो लेख AI या ऑटोमेटेड टूल से ज्यादा मदद लेकर लिखे गए होंगे, उन्हें अयोग्य घोषित किया जा सकता है। एक बार आर्टिकल पब्लिश हो जाने के बाद उसे एडिट नहीं किया जा सकेगा, लेकिन यूजर एक से ज्यादा आर्टिकल सबमिट कर सकते हैं।

समय सीमा और मूल्यांकन

यह प्रतियोगिता 16 जनवरी से शुरू हो चुकी है जो 28 जनवरी तक चलेगी। विजेता का चयन Verified Home Timeline पर मिले इम्प्रेशन्स और एंगेजमेंट के आधार पर किया जाएगा। यह कॉम्पिटिशन फिलहाल केवल अमेरिकी यूजर्स के लिए है।

READ MORE: Elon Musk करेंगे Recommendation Algorithm पब्लिक

कैसे करें अप्लाई?

इसमें हिस्सा लेने के लिए आपको अपना आर्टिकल सीधे X.com के Articles फीचर पर पब्लिश करना होगा। X चाहता है कि क्रिएटर्स प्लेटफॉर्म को ही अपनी मुख्य पब्लिशिंग जगह बनाएं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

एक आवाज़, तुरंत जवाब: Google का नया AI वॉइस सर्च

Next Story

Solana ने 24 घंटे में 285 डॉलर को बनाया 6.27 लाख डॉलर

Latest from News

Don't Miss