Mini DC UPS: अचानक बिजली गुल होते ही सबसे पहले असर Internet पर पड़ता है। राउटर बंद होते ही Wi-Fi सिग्नल गायब हो जाते हैं। ऑनलाइन मीटिंग, वर्क फ्रॉम होम काम, ऑफिस का काम या स्मार्ट डिवाइस सब ठप हो जाते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग यह जानते होंगे कि इस परेशानी से बचने के लिए सामाधान उपलब्ध है। तो आइए जानते हैं उस डिवाइस के बारे में इन सारी समस्याओं एक साथ खत्म करने में सक्षम है।
WiFi बंद होने से परेशान हैं? अब बिजली कटने पर भी चलेगा राउटर। यह डिवाइस देता है 8 घंटे तक बैकअप, जानिए कैसे करता है काम।
WFH वाले के लिए क्यों जरूरी है यह डिवाइस
आज इंटरनेट सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि कामकाज की रीढ़ बन चुका है। वर्क फ्रॉम होम करने वाले प्रोफेशनल्स, ऑनलाइन क्लास लेने वाले छात्र और डिजिटल मीटिंग पर निर्भर लोग लगातार कनेक्टिविटी चाहते हैं। इसके अलावा स्मार्ट टीवी से लेकर अन्य होम Automation Device भी वाई-फाई पर ही चलते हैं। ऐसे में बिजली जाते ही सब कुछ बंद हो जाना बड़ी परेशानी बन जाता है। ये डिवाइन ऐसे ही लोगों के लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
क्या है Mini DC UPS और कैसे करता है काम
इस डिवाइस को Mini DC UPS कहते हैं। यह डिवाइस एक कॉम्पैक्ट बैटरी बैकअप डिवाइस होता है, जिसे खासतौर पर राउटर और छोटे डीसी डिवाइस के लिए डिजाइन किया गया है। जब घर में बिजली रहती है, तब यह डिवाइस खुद चार्ज होता रहता है। जैसे ही पावर कट होता है, यह बिना किसी रुकावट के राउटर को बैटरी सप्लाई देना शुरू कर देता है। इस ट्रांजिशन में कोई ब्रेक नहीं आता, इसलिए इंटरनेट कनेक्शन बना रहता है।
READ MORE: Happy New Year के इस मैसेज में छुपा है साइबर खतरा
सिर्फ राउटर ही नहीं, कई डिवाइस चला सकता है
यह डिवाइस सिर्फ वाई-फाई राउटर तक सीमित नहीं है। इससे Modem, फाइबर ONT बॉक्स, सिक्योरिटी कैमरा और अन्य लो-पावर डीसी डिवाइस भी चलाए जा सकते हैं। ज्यादातर Mini DC UPS 4 से 8 घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम होते हैं। हालांकि यह राउटर की पावर खपत और बैटरी क्षमता पर निर्भर करता है। साइज छोटा होने के कारण इसे राउटर के पास आसानी से रखा जा सकता है।
अलग-अलग पोर्ट और स्मार्ट फीचर्स
मिनी डीसी यूपीएस में 5V, 9V और 12V जैसे अलग-अलग आउटपुट पोर्ट दिए जाते हैं। जिससे अलग-अलग तरह के राउटर और डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं। कई मॉडल एक साथ एक से ज्यादा डिवाइस को सपोर्ट करते हैं। इसमें बैटरी लेवल दिखाने के लिए LED Indicator होता है। जिससे बैकअप की जानकारी मिलती रहती है। कुछ डिवाइस में USB पोर्ट भी दिया जाता है, जिससे आप जरूरत पड़ने पर मोबाइल चार्ज कर सकते हैं।
READ MORE: Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका
कीमत और किसके लिए है ज्यादा फायदेमंद
भारतीय बाजार में Mini DC UPS की कीमत करीब 2000 रुपये से शुरू होकर 8000 रुपये तक जाती है। कीमत बैटरी क्षमता, पोर्ट की संख्या और ब्रांड पर निर्भर करती है। यह डिवाइस खासकर उन इलाकों में बेहद काम का साबित होता है, जहां बिजली कटौती आम बात है। ऑनलाइन काम करने वाले, फ्रीलांसर, स्टूडेंट्स और होम ऑफिस यूजर्स के लिए यह एक स्मार्ट इन्वेस्टमेंट माना जा सकता है।
सुरक्षा का भी रखा गया है पूरा ध्यान
इनसब के आलवे इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह एक सुरक्षाकवच की तरह भी कार्य करती है। ओवरचार्जिंग, ओवर डिस्चार्ज, शॉर्ट सर्किट और वोल्टेज फ्लक्चुएशन से सुरक्षा प्रदान करता है। इस बेफ्रिक होकर यूजर्स इस्तेमाल कर सकते है। क्योंकि इसे डिजाइन ही इसिलए किया
