बिना खर्च, बिना लिमिट बड़ी फाइल भेजनी है? भेजें फ्री में, जानिए Google प्रोसेस

8 mins read
75 views
December 30, 2025

Data Transfer: आज की डिजिटल दुनिया में फोटो, वीडियो, प्रोजेक्ट फाइल और बैकअप का साइज लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जब 10-15 GB या उससे भी ज्यादा डेटा भेजने की जरूरत पड़ती है, तो आम मैसेजिंग ऐप्स हाथ खड़े कर देते हैं। WhatsApp जैसी सेवाएं भी एक लिमिट के बाद काम नहीं आतीं। लेकिन Google के कुछ स्मार्ट टूल्स इस बड़ी परेशानी का बेहद आसान समाधान बन चुके हैं। इस तरीके से सिर्फ Android ही नहीं, iPhone से भी डेटा बड़ी सहजता से ट्रांसफर किया जा सकता है। तो आइए जानते है कैसे भारी-भरकम डेटा को आसानी से शेयर करने का तरीका।

अगर आपको भी भारी वीडियो या फोल्डर भेजने में दिक्कत आती है, तो यह Google ट्रिक जरूर जानें, फ्री, तेज और पूरी तरह सुरक्षित।

बिना चार्ज और टेंशन के 100GB तक डेटा ट्रांसफर

अगर आप सोचते हैं कि इतना बड़ा डेटा भेजने के लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे या कोई खास सॉफ्टवेयर चाहिए, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। Google Drive और Gmail की मदद से आप 100GB तक का डेटा बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के शेयर कर सकते हैं। इस प्रोसेस में न केबल की जरूरत है और न ही किसी अनजान थर्ड-पार्टी ऐप पर भरोसा करने की।

बड़े फोल्डर भेजने का सबसे सुरक्षित माध्यम

Google Drive बड़े डेटा ट्रांसफर के लिए सबसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म माना जाता है। चाहे पूरा फोल्डर हो या भारी वीडियो फाइल, बस उसे Drive में अपलोड करें। अपलोड पूरा होने के बाद शेयर लिंक बनाएं और जिसे चाहें उसे भेज दें। सामने वाला व्यक्ति फाइल को सीधे देख सकता है या अपने हिसाब से डाउनलोड कर सकता है, वो भी बिना किसी साइज लिमिट की टेंशन के।

READ MORE: UP पुलिस की चर्चा बनी ग्लोबल हिट, 2 घंटे तक क्यों ट्रेंड हुआ ये हैशटैग

Gmail खुद कर देता है बड़ी फाइल की समस्या

जब आप Gmail के जरिए भारी फाइल भेजते हैं, तो आपको अलग से कुछ सोचने की जरूरत नहीं पड़ती। जैसे ही फाइल साइज ज्यादा होती है, Gmail उसे अपने आप Google Drive लिंक में बदल देता है। रिसीवर को ईमेल के साथ सिर्फ लिंक मिलता है, जिस पर क्लिक करते ही फाइल आसानी से एक्सेस की जा सकती है। यही वजह है कि ऑफिस और प्रोफेशनल कामों में Gmail सबसे ज्यादा भरोसेमंद विकल्प माना जाता है।

Google One से मिलती है ज्यादा स्टोरेज

अगर आपके पास Google One सब्सक्रिप्शन है, तो बड़े डेटा ट्रांसफर और भी आसान हो जाते हैं। कई टेलीकॉम यूजर्स को Google One का फायदा फ्री में भी मिल जाता है, जिसमें ज्यादा क्लाउड स्टोरेज उपलब्ध होता है। एक बार डेटा Drive में अपलोड हो जाए, तो लिंक के जरिए किसी को भी एक्सेस दिया जा सकता है। चाहे सामने वाले के पास सब्सक्रिप्शन हो या नहीं।

READ MORE: अब Apple Wallet से खुलेगी Tesla कार? नए अपडेट ने बढ़ाई उम्मीदें

Android और iPhone के लिए एक जैसा समाधान

इस तरीके की सबसे बड़ी खासियत यह है कि फोन का प्लेटफॉर्म मायने नहीं रखता। Android यूजर्स के लिए Google Drive पहले से मौजूद होता है, जबकि iPhone यूजर्स ऐप स्टोर से Drive डाउनलोड कर सकते हैं या ब्राउजर से काम चला सकते हैं। इससे अलग-अलग फोन के बीच डेटा भेजना बेहद आसान हो जाता है।

फायदे और जरूरी सावधानियां जानना भी है जरूरी

डेटा को Google Drive और Gmail के जरिए भेजना सिर्फ फ्री हीं नहीं काफी सुरक्षित भी माना जाता है। फिर भी लिंक शेयर करते समय एक्सेस सेटिंग जरूर जांचें। जरूरी न हो तो फाइल को पब्लिक न रखें और सिर्फ View की अनुमति दें। काम खत्म होने के बाद लिंक हटाना भी एक अच्छा सिक्योरिटी स्टेप है।

whatsapp ai powered status editing features
Previous Story

WhatsApp स्टेटस होगा और क्रिएटिव, जानें नए एडिटिंग फीचर्स

Next Story

WhatsApp ने 2026 के लिए लॉन्च किए फेस्टिव फीचर्स

Latest from News

Snapdragon को सीधी चुनौती

Snapdragon को सीधी चुनौती! MediaTek Dimensity 9500s ने मचाया तहलका!

MediaTek Dimensity 9500s: MediaTek ने अपने टॉप सेगमेंट को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में कदम बढा दिया है। कंपनी ने Dimensity 9500s पेश किया है। यह चिप कंपनी के पहले से मौजूद Dimensity 9500 का अपग्रेड है। यह उन स्मार्टफोन्स ते लिए
NVIDIA-AMD पर ट्रंप का टैरिफ

NVIDIA-AMD पर ट्रंप का टैरिफ वार! AI चिप्स पर लगाया 25% टैक्स!

US chip tariff 25 percent: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने उन्नत कंप्यूटिंग चिप्स पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने आधिकारिक आदेश
technology

भारत ग्लोबल साउथ देशों के लिए टेक्नोलॉजी साझा करने में आगे

India Open Source Platforms:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक संसदीय मंच पर भारत की टेक्नोलॉजी साझा करने की पहल को रेखांकित किया। दिल्ली में 28वें कॉन्फ्रेंस ऑफ स्पीकर्स एंड प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स ऑफ कॉमनवेल्थ 2026 के उद्घाटन अवसर पर मोदी ने कहा कि भारत ओपन सोर्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म बना रहा है, जिन्हें ग्लोबल साउथ के देश अपनाकर अपने सिस्टम में लागू कर सकते हैं।  भारत ग्लोबल साउथ देशों के लिए टेक्नोलॉजी साझा कर रहा है, प्रधानमंत्री मोदी ने CSPOC 2026 में ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म और डिजिटल नवाचारों को साझा करने की पहल की जानकारी दी। भारत की ओपन सोर्स पहल  मोदी ने कहा कि अब भारत की टेक्नोलॉजी विकास रणनीति केवल देश के भीतर सीमित नहीं है। उनका उद्देश्य यह है कि भारत में बने नवाचार ग्लोबल साउथ के देशों के लिए भी उपयोगी हों। उन्होंने कहा कि हमारे नवाचार पूरे ग्लोबल साउथ और कॉमनवेल्थ देशों के लिए लाभकारी हों। इसके लिए हम ओपन सोर्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म बना रहे हैं, ताकि अन्य देश भी भारत जैसे सिस्टम विकसित कर सकें।  पिछले कुछ सालों में भारत ने पहचान, पेमेंट और प्रशासन के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर डिजिटल सिस्टम बनाए हैं। कई छोटे देशों के लिए यह व्यावहारिक साबित हो रहा है क्योंकि महंगे सॉफ़्टवेयर पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है।  ग्लोबल साउथ पर जोर  प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और ग्लोबल साउथ के देशों को अपना मार्ग खुद तय करना जरूरी है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार ग्लोबल साउथ की चिंताओं को उठाया है। G20 अध्यक्षता के दौरान भी ये मुद्दे मुख्य चर्चा में रहे। मोदी ने कहा कि वैश्विक विकास संतुलित तभी हो सकता है जब दुनिया के बड़े हिस्से पीछे न रहें।  READ MORE: Elon Musk ने मोदी सरकार को कोर्ट में दी चुनौती? जानें क्यों  लोकतंत्र और संसदीय शिक्षा  मोदी ने CSPOC सम्मेलन के व्यापक उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य विभिन्न देशों में संसदीय लोकतंत्र की जानकारी और समझ बढ़ाना है। मोदी ने भारत के लोकतंत्र की मजबूती और विविधता को इसकी ताकत बताया। उन्होंने इसे एक बड़े पेड़ की तरह बताया, जिसकी जड़ें गहरी हैं और शाखाएं बहस, संवाद और सामूहिक निर्णय लेने के लिए फैली हुई हैं।  READ MORE: X पर पीएम मोदी का दबदबा, भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए गए पोस्ट  मोदी ने कहा कि भारत सिर्फ टेक्नोलॉजी प्रदाता नहीं है, बल्कि प्रशासन, कानून निर्माण और डिजिटल सिस्टम के अनुभव साझा करने वाला साझेदार बनना चाहता है। इस सम्मेलन में यह संदेश भी गया कि भविष्य में टेक्नोलॉजी और लोकतंत्र को एक साथ विकसित करना जरूरी है, खासकर उन देशों के लिए जो अभी अपनी आधारभूत प्रणाली बना रहे हैं। 
chinese app

क्या आप जिंदा हैं? हर 48 घंटे में आपसे पूछेगा ये App

Are You Alive App: जरा सोचिए… आपका फोन हर दो दिन में आपसे सिर्फ एक सवाल पूछे ‘क्या आप जिंदा हैं? और अगर आप जवाब नहीं देते, तो आपके परिवार या दोस्तों को अलर्ट भेजा जाता है।  यह सुनने में जरा अजीब लगता है, लेकिन चीन में लाखों लोग Are You Dead? ऐप डाउनलोड कर रहे हैं, जो बिल्कुल यही करता है।  Are You Dead?ऐप चीन में लोकप्रिय, अकेले रहने वालों के लिए डिजिटल सुरक्षा का तरीका, जो याद दिलाता है कि आप जिंदा हैं।  ऐप का तरीका आसान और सीधा  Are You Dead? ऐप बहुत आसान है। इसमें कोई चैट, प्रोफाइल या सोशल फीड नहीं है। बस एक बड़ा बटन है जिस पर लिखा है I’m Alive। हर 48 घंटे में यूजर्स को इस पर टैप करना होता है। अगर कोई लगातार दो बार चेक इन करना भूल जाता है, तो ऐप प्री सेलेक्टेड इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को मैसेज भेज देता है। यह मैसेज आपके जानकार को चेतावनी देता है कि शायद कुछ गड़बड़ है।  READ MORE: Apple पर लगा टेक्नोलॉजी चोरी का आरोप, जानें पूरा मामला   किन लोगों के लिए है यह ऐप  यह ऐप खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो अकेले रहते हैं, बड़े शहरों में काम करते हैं या जिनके बच्चे किसी दूसरे शहर में रहते हैं। ऐसे जीवन में कभी–कभी कोई नहीं जान पाता कि कुछ गलत हुआ है। यह ऐप डिजिटल सुरक्षा की एक छोटी चाबी की तरह काम करता है।   विशेषज्ञों का कहना है कि इसका सबसे बड़ा फायदा इसकी सरलता और हल्कापन है। यह ध्यान नहीं खींचता, किसी सोशल ऐप की तरह उलझाता नहीं, लेकिन जब जरूरत होती है, तो यह आपके लिए बोलता है।  READ MORE: Nvidia ने Groq की AI चिप टेक्नोलॉजी ली लाइसेंस पर  आधुनिक जीवन और अकेलेपन की कहानी  Are

Don't Miss