OpenAI hires Dave Dugan: OpenAI ने Meta के पूर्व विज्ञापन अधिकारी Dave Dugan को अपने नियुक्त किया है। जिसके बाद से टेक जगत में खलबली मची हुई। चर्चाएं जोरों पर है कि OpenAI अब विज्ञापन बाजार में गंभीर तैयारी कर रही है। Dave Dugan की नियुक्ति कोई साधारण रणनीति का हिस्सा नहीं है। जरूर इसके पीछ OpenAI की लंबी प्लानिंग है। तो आइए जानते हैं इसक बारे में पूरी कहानी।
OpenAI के बिजनेस मॉडल में करने जा रहा है बड़ा बदलाव…जानिए डेव डुगन की नियुक्ति के मायने और ChatGPT विज्ञापन को लेकर नई बातें।
Dave Dugan की अहम एंट्री
Dave Dugan विज्ञापन जगत का एक जानामना चेहरा है। उन्होंने लंबे समय तक Meta के साथ काम किया है। उनकी बड़े ब्रांड्स और एजेंसियों के साथ मजबूत रिश्तें होने की बात कही जाती है। अब OpenAI ने इन्हें ग्लोबल ऐड सॉल्यूशंस का वाइस प्रेसिडेंट बनाया है। वह कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी ब्रैड लाइटकैप को रिपोर्ट करेंगे।
AI प्रोजेक्ट्स के लिए भारी खर्च
Dave Dugan एंट्री तो आसानी हो गई है लेकिन उनके सामने कई चुनौतियां भी सामने खड़ी है। उन्हें सिर्फ नई तकनीक बनाना ही नहीं, फंडिंग पर काम करना होगा। उसे अपने बड़े AI प्रोजेक्ट्स के लिए लगातार फंडिंग की भी व्यवास्था पर फोकस करना होगा। बड़े भाषा मॉडल, डेटा प्रोसेसिंग और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी खर्च आता है। ऐसे में कंपनी नए रेवेन्यू मॉडल की तलाश में है। इसी ध्यान रखते हुए Dave Dugan को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
फ्री यूजर्स से कमाई की कोशिश
बता दें कि कंपनी पहले ही ChatGPT के फ्री वर्जन और कम कीमत वाले सब्सक्रिप्शन टियर में विज्ञापनों की टेस्टिंग शुरू कर चुकी है। मतलब, उन करोड़ों यूजर्स से भी कमाई का रास्ता खोज रही है, जो प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन भुगतान नहीं करते।
READ MORE- कैमरा प्रेमी के लिए खुशखबरी! Vivo V70 FE भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च
सैम ऑल्टमैन की पुरानी चिंता
OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन पहले AI प्लेटफॉर्म में विज्ञापन जोड़ने को लेकर सहज नहीं थे। उन्होंने पहले कहा था कि AI और विज्ञापन का मेल उन्हें अच्छा नहीं लगता। उनकी सबसे बड़ी चिंता यूजर ट्रस्ट को लेकर थी। उन्हें डर था कि अगर लोगों को लगे कि विज्ञापनदाता जवाबों को प्रभावित कर रहे हैं, तो भरोसा कमजोर पड़ सकता है। लेकिन यहां परिस्थितियों को देख रणनीति में कुछ बदलाव की संभावनाएं दिख रही है।
READ MORE- मार्क जुकरबर्ग ने बनाया अपना Digital बाबू!
Meta के क्षेत्र में नई चुनौती
Meta पहले से बहुत मजबूत कंपनी है। ऐसे बाजार में OpenAI की एंट्री आसान नहीं मानी जाएगी। लेकिन ChatGPT जैसा लोकप्रिय प्लेटफॉर्म कंपनी को अलग पहचान दे सकता है। कंपनी को भी लगता है कि डेव डुगन के अनुभव OpenAI के काम आ सकती है। वह विज्ञापन एजेंसियों और बड़े क्लाइंट्स के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं। टीम में पहले से ही धाकड़ अधिकारी फिडजी सिमो शामिल हैं। वह पहले Meta के Facebook से जुड़ी रही हैं।
धीरे- धीरे ही सही OpenAI ChatGPT को बड़े डिजिटल बिजनेस प्लेटफॉर्म के रूप में भी तैयार कर रही है। लेकिन सफलता यूजर के भरोसे पर ही टिकी रहेगी।
