X Corp को झटका, कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

X Corp को झटका, कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

3 mins read
1K views
September 25, 2025

Karnataka HC On X Corp:  एलन मस्क की कंपनी X Corp को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने केंद्र सरकार के कंटेंट हटाने के आदेश को चुनौती दी थी लेकिन मंगलवार को हाईकोर्ट ने इसे बिना मेरिट बताते हुए खारिज कर दिया है।

HC ने X Corp की याचिका को मेरिटलेस करार दिया। फैसले से सरकार को सोशल मीडिया कंटेंट हटाने के आदेश लागू करने में और मजबूती मिलेगी।

कोर्ट की टिप्पणी

हाईकोर्ट ने सख्त लहजे में कहा है कि सोशल मीडिया को अराजक स्वतंत्रता की स्थिति में नहीं छोड़ा जा सकता है। बिना नियंत्रण के अगर सबको खुली छूट दी जाए तो यह कानून और व्यवस्था के लिए खतरा हो सकता है। कोर्ट ने कहा कि कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म देश के कानून से ऊपर नहीं हो सकता। भारत को ऐसा मैदान नहीं बनाया जा सकता जहां नियमों की अनदेखी हो।

READ MORE: Elon Musk ने मोदी सरकार को कोर्ट में दी चुनौती? जानें क्यों

भारत बनाम अमेरिका का उदाहरण

कोर्ट ने यह भी कहा है कि X Corp अमेरिका में वहां के टेकडाउन कानूनों का पालन करता है लेकिन भारत में ऐसा करने से बच रहा है। यह दोहरा रवैया स्वीकार्य नहीं है।

सरकार का पक्ष मजबूत

कोर्ट के इस फैसले ने केंद्र सरकार के अधिकारों को और मजबूत किया है। अब सरकार के पास सोशल मीडिया कंपनियों को कंटेंट हटाने का आदेश देने का और भी अधिकार होगा। यह मामला सरकार और टेक कंपनियों के बीच ऑनलाइन स्पीच और रेगुलेशन को लेकर चल रही जंग का अहम पड़ाव है।

READ MORE: मजबूत सरकारी समर्थन से IRFC के शेयरों में लगातार वृद्धि

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Coinbase CEO का दावा, Bitcoin 2030 तक 1 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है
Previous Story

Coinbase CEO का दावा, Bitcoin 2030 तक 1 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है

𝐌𝐨𝐫𝐠𝐚𝐧 𝐒𝐭𝐚𝐧𝐥𝐞𝐲 का 𝐄*𝐓𝐫𝐚𝐝𝐞 𝟐𝟎𝟐𝟔 में लॉन्च करेगा क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म
Next Story

Morgan Stanley का E*Trade 2026 में लॉन्च करेगा क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म

Latest from News

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया

Don't Miss