IT नियमों में बदलाव, सिर्फ सीनियर ऑफिसर हटा सकेंगे ऑनलाइन कंटेंट

IT नियमों में बदलाव, सिर्फ सीनियर ऑफिसर हटा सकेंगे ऑनलाइन कंटेंट

5 mins read
913 views
October 23, 2025

Content Removal Policy: भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट हटाने की प्रक्रिया को और ट्रांसफर बनाने के लिए IT नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने साफ कर दिया है कि अब ऐसे आदेश केवल वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ही दिए जा सकेंगे। नया नियम 15 नवंबर से लागू होगा।

भारत में अब सोशल मीडिया से कंटेंट हटाने का आदेश सिर्फ वरिष्ठ अधिकारी देंगे, सरकार का कदम डिजिटल पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में बड़ा बदलाव

अब जूनियर अफसर नहीं दे पाएंगे टेकडाउन ऑर्डर

पहले कंटेंट हटाने के आदेश राज्य या केंद्र सरकार के जूनियर अफसरों द्वारा भी जारी किए जाते थे लेकिन अब MeitY ने यह अधिकार केवल संयुक्त सचिव या उससे ऊपर के अधिकारी को दिया है। अगर किसी विभाग में संयुक्त सचिव मौजूद नहीं हैं तो उनकी जगह डायरेक्टर या समान रैंक के अधिकारी यह जिम्मेदारी निभाएंगे। पुलिस विभाग में यह अधिकार सिर्फ डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल या उससे ऊपर के अधिकारी को दिया गया है।

READ MORE: अश्विनी वैष्णव ने भारत में Starlink की एंट्री का किया स्वागत

जवाबदेही और पारदर्शिता पर जोर

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस बदलाव का उद्देश्य डिजिटल गवर्नेंस को अधिक जिम्मेदार और पारदर्शी बनाना है। अब हर कंटेंट टेकडाउन नोटिस में यह साफ बताया जाएगा कि कौन सा कानून या धारा लागू होती है और किस URL या ऑनलाइन कंटेट को हटाने की मांग की जा रही है।

अगर कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन आदेशों का पालन नहीं करता तो उसे IT एक्ट के तहत मिलने वाली ‘सेफ हार्बर’ सुरक्षा से वंचित किया जा सकता है। यह सुरक्षा प्लेटफॉर्म्स को यूजर्स द्वारा पोस्ट किए गए कंटेंट की कानूनी जिम्मेदारी से बचाती है।

READ MORE: भारत में बनेगी अपनी चिप! अश्विनी वैष्णव ने दिए ऐसे संकेत

Deepfake पर भी सख्त नजर

सरकार ने यह भी कहा है कि इन आदेशों की नियमित समीक्षा की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता होम सेक्रेटरी या IT सेक्रेटरी लेवल के अधिकारी करेंगे। इसके साथ ही MeitY ने Deepfakes जैसी बढ़ती डिजिटल समस्याओं से निपटने के लिए भी नए सुझाव दिए हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

EU ने रूस के खिलाफ 19वां प्रतिबंध पैकेज लागू किया
Previous Story

EU ने रूस के खिलाफ 19वां प्रतिबंध पैकेज लागू किया

Meteora के सह-संस्थापक पर 57 मिलियन डॉलर Memecoin फ्रॉड का केस दर्ज
Next Story

Meteora के सह-संस्थापक पर 57 मिलियन डॉलर Memecoin फ्रॉड का केस दर्ज

Latest from News

Don't Miss