Hyper Foundation ने 3.75 करोड़ HYPE टोकन को स्थायी रूप से किया बर्न

Hyper Foundation ने 3.75 करोड़ HYPE टोकन को स्थायी रूप से किया बर्न

9 mins read
401 views
December 25, 2025

Hyper Foundation: Hyper Foundation ने आधिकारिक तौर पर 37.5 मिलियन HYPE टोकन को हमेशा के लिए बर्न किए जाने की घोषणा की है यह फैसला stake weighted गवर्नेंस वोटिंग के बाद लिया गया हैंजिसमें 85% प्रतिभागियों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया इन टोकन की कुल वैल्यू करीब 912 मिलियन डॉलर बताई जा रही है ये सभी टोकन एक खास सिस्टम एड्रेस 0xfefefefefefefefefefefefefefefefefefefefe पर रखे गए हैं इस एड्रेस की सबसे अहम बात यह है कि इसका कोई प्राइवेट एड्रेस नहीं है 

Hyper Foundation ने 3.75 करोड़ HYPE टोकन को स्थायी रूप से बर्न कर दिया हैजानिए यह फैसला क्यों लिया गयाइससे सप्लाईकीमत और निवेशकों पर क्या असर पड़ सकता है 

Assistance Fund से आए थे ये टोकन 

यह HYPE टोकन Assistance Fund में जमा हुए थे। यह फंड Hyperliquid के Layer-1 perpetual futures Blockchain पर स्पॉट ट्रेडिंग फीस का एक हिस्सा लेकर उसे HYPE टोकन में बदलता है। अब इन टोकन को इस बर्न जैसे एड्रेस पर भेज दिया गया हैजिससे बिना किसी फोर्क के इन्हें सर्कुलेशन से पूरी तरह बाहर कर दिया गया है। 

कम्युनिटी की प्रतिक्रिया 

इस फैसले के बाद कम्युनिटी से ज्यादातर पॉजिटिव रिएक्शन सामने आए हैं। X पर एक यूजर ने लिखा कि सप्लाई घटाने का यह कदम लंबे समय में टोकनॉमिक्स को मजबूत बनाएगा। हालांकिकुछ लोगों ने चिंता भी जताई है। उनका कहना है कि इससे HLP सेफ्टी फंड पर दबाव बढ़ सकता है और गवर्नेंस वोटिंग में सेंट्रलाइजेशन का खतरा भी नजर आता है। 

वोटिंग प्रक्रिया और सोशल सहमति 

यह फैसला 17 दिसंबर को पेश किए गए एक प्रस्ताव के बाद लिया गया है। इस प्रस्ताव में नेटवर्क वैलिडेटर्स से कहा गया था कि Assistance Fund में मौजूद HYPE टोकन को सर्कुलेटिंग और टोटल सप्लाई से हटाया जाए। हालांकिये टोकन पहले से ही एक्सेस से बाहर थेलेकिन इस वोटिंग ने एक Binding social consensus बनायाजिससे भविष्य में कोई भी प्रोटोकॉल अपग्रेड इन्हें अनलॉक नहीं कर सकेगा। टोकन होल्डर्स ने अपने स्टेक को ऐसे वैलिडेटर्स को सौंपा जो उनके विचार से सहमत थे। वैलिडेटर्स को 24 दिसंबर तक वोट डालने का समय दिया गया था। 

READ MORE: Hyperliquid ने लॉन्च की Hypurr NFT कलेक्शनपहले दिन ही गाड़े झंडे  

सप्लाईकीमत और ETF से जुड़ी अपडेट 

इस बर्न के बाद HYPE की कुल सप्लाई 1 बिलियन टोकन से घट गईजिससे Fully Diluted Valuation भी कम हुआ और सर्कुलेटिंग सप्लाई और सख्त हो गई। रिपोर्ट के अनुसारखबर लिखे जाने के समय HYPE की कीमत करीब 23.85 डॉलर थी। इसका मार्केट कैप लगभग 8 बिलियन डॉलर और FDV करीब 23 बिलियन डॉलर बताया गया है। पिछले 24 घंटों में ट्रेडिंग वॉल्यूम में हल्की गिरावट दर्ज हुई। 

READ MORE: Hyperliquid लाएगा Coinbase स्टॉक के लिए पर्पेचुअल ट्रेडिंग 

HYPE ETF में बढ़ती दिलचस्पी 

अमेरिकी Securities and Exchange Commission को Bitwise और 21Shares की ओर से HYPE से जुड़े ETF के लिए आवेदन मिले हैं। Bitwise ऐसा ETF लाना चाहता है जो सीधे HYPE टोकन होल्ड करेगाजबकि 21Shares ने 2x लीवरेज्ड ETF के लिए आवेदन किया हैजिससे निवेशकों को रोजाना कीमत में दोगुना एक्सपोजर मिलेगा। इन रेगुलेटेड प्रोडक्ट्स के जरिए निवेशकों को बिना सीधे टोकन खरीदे HYPE में निवेश करने का मौका मिल सकता है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Vi-के-लिए-सैटेलाइट-नेटवर्क-तैयार.jpg
Previous Story

जहां नेटवर्क नहीं, वहां भी बजेगा फोन! Vi के लिए सैटेलाइट नेटवर्क तैयार

Google AI Pro प्लान पर 50% की भारी छूट और Nano Banana Pro का लाभ!
Next Story

Google AI Pro प्लान पर 50% की भारी छूट और Nano Banana Pro का लाभ!

Latest from Cryptocurrency

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss