CSAM Laws India: आज के समय में स्मार्टफोन हर किसी की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुका है। लोग इसे अपनी मर्जी से इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह याद रखना बहुत जरूरी है कि फोन का इस्तेमाल हमेशा कानून के दायरे में रहकर ही होना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति अपने फोन का गलत या गैर-कानूनी इस्तेमाल करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। पुलिस हर किसी का फोन नहीं चेक करती, लेकिन अगर किसी मामले में अवैध कंटेंट सामने आता है, तो सख्त कदम उठाए जाते हैं।
स्मार्टफोन में गलत या अवैध वीडियो रखना आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है। यहां जानें किन कंटेंट पर पुलिस कार्रवाई हो सकती है और क्यों।
फोन में कौन-सी चीजें बन सकती हैं कानूनी समस्या?
कुछ खास तरह के वीडियो या कंटेंट अगर आपके फोन में पाए जाते हैं, तो यह गंभीर अपराध माना जा सकता है और कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
- बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM)
अगर किसी के फोन में बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री मिलती है, तो यह बहुत बड़ा अपराध है। इसे बाल यौन शोषण सामग्री कहा जाता है। इसे स्टोर करना या शेयर करना पूरी तरह से गैर-कानूनी है। ऐसे मामलों में तुरंत सख्त कार्रवाई होती है।
- अश्लील कंटेंट
अगर फोन में ऐसे वीडियो पाए जाते हैं जो अवैध तरीके से बनाए या शेयर किए गए हों, या जिनमें सहमति न हो, तो यह भी कानून के खिलाफ है। कई मामलों में इस तरह के कंटेंट पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।
- भड़काऊ वीडियो
अगर किसी के फोन में ऐसे वीडियो मिलते हैं जो लोगों को भड़काने, नफरत फैलाने या किसी समुदाय के खिलाफ हिंसा बढ़ाने का काम करते हैं, तो यह गंभीर अपराध है। ऐसे वीडियो से समाज में तनाव या दंगे तक हो सकते हैं इसलिए इन्हें देश की सुरक्षा के लिए खतरा माना जाता है।
READ MORE: Smartphone को लेकर नई रिपोर्ट ने बढ़ाई करोड़ों यूजर्स की टेंशन
- आतंकी गतिविधियों से जुड़े वीडियो
अगर किसी के फोन में प्रतिबंधित संगठनों या आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले वीडियो पाए जाते हैं, तो यह देश की सुरक्षा के खिलाफ माना जाता है। ऐसे मामलों में पुलिस तुरंत कार्रवाई कर सकती है और गिरफ्तारी भी हो सकती है।
READ MORE: Meta के स्मार्ट ग्लास वीडियो लीक पर UK ने शुरू की जांच
- बिना अनुमति के रिकॉर्ड किए गए वीडियो
आजकल, बहुत से लोग दूसरों को बिना अनुमति के रिकॉर्ड कर लेते हैं। यदि कोई व्यक्ति किसी का वीडियो उसकी सहमति के बिना रिकॉर्ड करता है और उसे अपने पास रखता है या किसी के साथ शेयर करता है, तो यह कानून का उल्लंघन माना जाता है। ऐसे वीडियो मिलने पर भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
