Akash Bobba

कौन है Akash Bobba? बना एलन मस्क के DODGE का हिस्सा

7 mins read
1.8K views
February 4, 2025

भारतीय मूल के इंजीनियर आकाश बोब्बा इन दिनों चर्चा में हैं। वे एलन मस्क द्वारा स्थापित ‘डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी’ से जुड़े हैं।

Who Is Akash Bobba: भारतीय मूल के इंजीनियर आकाश बोब्बा इन दिनों विवादों में घिरे हुए नजर आ रहे हैं। यह विवाद एलन मस्क द्वारा स्थापित DOGE से जुड़ा हुआ है। इस सरकारी एजेंसी ने हाल ही में 19 से 24 साल की आयु के 6 युवा इंजीनियरों की नियुक्ति की है। इन्हीं में से एक हैं आकाश बोब्बा जो 22 साल के हैं। ये नियुक्तियां इसलिए चर्चा में आई है क्योंकि इन युवा इंजीनियरों को सरकारी सिस्टम तक पहुंच दी गई है। कुछ एक्सपर्ट की मानें तो इतने कम एक्सपीरियंस वाले युवाओं को सरकार में इम्पोर्टेंट पदों पर रखना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता है। हालांकि, आलोचनाओं के बावजूद एक शानदार कोडर से सरकारी एजेंसी के इनसाइडर तक का बोब्बा का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है।

DOGE में शामिल होने से पहले आकाश बोब्बा ने टेक्नोलॉजी और AI के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने UC Berkeley के प्रबंधन, एंटरप्रेन्योरशिप और टेक्नोलॉजी कार्यक्रम में पढ़ाई किया, जिसे फ्यूचर के टेक्नोलॉजी लीडर्स को तैयार करने के लिए डिजाइन किया गया है।

इन कंपनियों में किया इंटर्नशिप

अपने करियर की शुरुआत में आकाश बोब्बा ने Meta, Palantir और Bridgewater Associates जैसी कंपनियों में इंटर्नशिप भी की है। इन कंपनियों में उन्होंने AI, data analytics और financial modeling में विशेषज्ञता हासिल की है। आकाश बोब्बा को जो खास बनाती है वह है उनकी अद्भुत समस्या-समाधान क्षमता और कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहने की उनकी क्षमता।

दोस्त ने शेयर की घटना

बोब्बा की प्रतिभा का एक बेहतरीन उदाहरण उनके Berkeley के दिनों की है। उनके एक सहपाठी चारिस झांग ने एक घटना साझा की है, जो उनकी गहरी समझ और तेज कोडिंग स्किल्स को दर्शाती है। चारिस झांग ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, हम एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, और मैंने गलती से पूरी कोड फाइल डिलीट कर दी। मैं घबरा गया, लेकिन आकाश ने बस स्क्रीन की तरफ देखा, कंधे उचकाए और एक रात में पूरी कोडिंग फिर से लिख दी। पहले से भी बेहतर। हमने समय से पहले प्रोजेक्ट सबमिट किया और क्लास में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

DODGE  में युवा नयुक्ति पर विवाद

आकाश बोब्बा अकेले युवा इंजीनियर नहीं हैं, जिन्हें एलन मस्क की सरकारी एजेंसी में शामिल किया गया है। DOGE टीम में कुल 6 नए इंजीनियर शामिल हुए हैं, जिनमें से कई हाल ही में ग्रेजुएट हुए हैं या फिर कॉलेज के छात्र हैं। इन सभी को सरकारी ईमेल और हाई लेवल सिक्योरिटी दी गई है।

क्या कहते हैं आलोचक

लोगों का कहना है कि भले ही ये युवा बेहद टैलेंटेड हैं, लेकिन इनमें से किसी के पास सरकारी या पब्लिक सर्विस का अनुभव नहीं है। कुछ सिक्योरिटी एक्सपर्ट को चिंता है कि इन युवा इंजीनियरों को GSA और OPM जैसी एजेंसियों तक पहुंच देना नेशनल सिक्योरिटी के लिए खतरा हो सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Apple
Previous Story

Valentine’s Day पर अपने ‘प्यार’ को दें ये Apple प्रोडक्ट्स

AI
Next Story

AI से बनाई बच्चों की ‘गंदी तस्वीर’ तो खैर नहीं!

Latest from Latest news

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतरा

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतर

Pavel Durov पर रूस का बड़ा एक्शन, FSB ने Telegram पर अवैध कंटेंट नहीं हटाने का आरोप लगाया। Telegram Ban Russia: रूस की Federal Security Service (FSB) ने Telegram के संस्थापक Pavel Durov पर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद करने का आरोप लगाया है। एजेंसी का कहना है कि Telegram ने ऐसे कंटेंट को हटाने में नाकामी दिखाई, जिसका इस्तेमाल रूस में कथित तौर पर तोड़फोड़, आतंकवादी गतिविधियों और साइबर धोखाधड़ी के लिए किया गया। FSB ने Durov के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरफ्तारी वारंट जारी होने की भी जानकारी दी है। अभी Telegram और Pavel Durov की ओर से इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  FSB ने Telegram पर क्या आरोप लगाए?  रूस की सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, Telegram पर मौजूद कुछ कंटेंट का इस्तेमाल कथित तौर पर यूक्रेनी विशेष सेवाओं और आतंकवादी व चरमपंथी संगठनों ने किया। FSB का आरोप है कि इनका इस्तेमाल तोड़फोड़, आतंकवादी घटनाओं, सामूहिक हत्याओं और साइबर फ्रॉड जैसी गतिविधियों के लिए किया गया। रूस का कहना है कि Telegram को ऐसे कंटेंट को हटाने के लिए कदम उठाने चाहिए थे। FSB ने इसी कथित नाकामी को Durov के खिलाफ कार्रवाई की वजह बताया है।  Telegram की शुरुआत 2013 में Pavel Durov ने की थी। आज यह दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में शामिल है और इसके एक अरब से ज्यादा यूजर्स हैं। एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन की वजह से इसका इस्तेमाल आम लोगों के साथ पत्रकारों और अधिकारियों ने भी किया है।  READ MORE: क्या आपका Telegram भी
Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless
Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss