PM Modi joined Truth Social

क्या है Truth Social? जिसे PM मोदी ने किया ज्वाइन

5 mins read
1.4K views
March 18, 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने खास दोस्त अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्लेटफॉर्म Truth Social को ज्वाइन किया है। उन्होंने अपने पहले पोस्ट में इस मंच पर आने को लेकर खुशी जाहिर की हैं।

Truth Social : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में Truth Social नाम के एक नए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। यह प्लेटफॉर्म अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वामित्व में है। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social तब लॉन्च किया था, जब जैक डोर्सी ने उनका X अकाउंट सस्पेंड कर दिया था। इस वजह से इसे ट्विटर का एक विकल्प या clone भी माना जाता है।

अगर आप प्रधानमंत्री मोदी को Truth Social पर फॉलो करना चाहते हैं, तो यह काफी आसान है। यहां हमआपको स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताएंगे, जिससे आप उन्हें आसानी से फॉलो कर सकते हैं।

Truth Social और Facebook में क्या है अंतर?

Truth Social Facebook और Twitter से काफी अलग है, जहां Facebook Meta के स्वामित्व में है। वहीं, X के मालिक एलन मस्क हैं। Truth Social के मालिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं। उन्होंने इस प्लेटफॉर्म को free speech को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लॉन्च किया था।

सेंसरशिप और कंटेंट मॉडरेशन में अंतर

Facebook पर कंटेंट मॉडरेशन के सख्त नियम लागू होते हैं। गलत जानकारी, अभद्र भाषा या भड़काऊ कंटेंट पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। दूसरी ओर, Truth Social उन लोगों के लिए एक मंच है, जो मानते हैं कि मेन स्ट्रीम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सेंसरशिप ज्यादा की जाती है और उनके विचारों को दबाया जाता है।

यूजरबेस और लोकप्रियता में फर्क

Facebook के दुनियाभर में 3 अरब से ज्यादा यूजर्स हैं, जिससे यह दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इसके मुकाबले, Truth Social का यूजरबेस काफी छोटा है और इसे ज्यादातर अमेरिकी दक्षिणपंथी विचारधारा वाले लोग इस्तेमाल करते हैं।

कमाई का तरीका

Facebook अपनी कमाई के लिए विज्ञापनों पर निर्भर करता है और यूजर्स के डाटा का विश्लेषण करके टारगेटेड ऐड दिखाता है। दूसरी ओर, Truth Social अभी अपने कमाई के मॉडल को विकसित कर रहा है और फिलहाल इसकी आय का बड़ा हिस्सा निवेशकों और डोनेशन पर टिका हुआ है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Getty Images
Previous Story

फोटो से वॉटरमार्क हटा रहा Google का AI model

Union Minister Ashwini Vaishnav
Next Story

कंटेट क्रिएटर्स को सरकार देगी पैसा, बनाया अरबों का फंड

Latest from Latest news

Don't Miss