1-साल-के-लिए-FREE-हुआ-Photoshop-Web

1 साल के ललए FREE हु आ Photoshop Web, जानें कैसे?

5 mins read
1.1K views
November 29, 2025

Photoshop Web Free: Google ने यूजर्स को एक खास ऑफर दिया है। अगर आप Chrome Web Store से Photoshop एक्सटेंशन डाउनलोड करते हैं, तो आपको 12 महीने का Photoshop Web फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। यह ऑफर डिजाइनर्स, क्रिएटर्स, मार्केटर्स या किसी भी व्यक्ति के लिए है जो जल्दी और आसानी से इमेज एडिट करना चाहते हैं बिना पूरा Photoshop सॉफ्टवेयर खोलें। Adobe का कहना है कि Photoshop Web रोजमर्रा के एडिटिंग काम के लिए पर्याप्त पावरफुल है और काम को तेज बनाता है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है इसलिए इसे जल्दी एक्टिव करना जरूरी है।

Google दे रहा है 1 साल के लिए Photoshop Web फ्री, जानें कैसे Chrome Web Store से एक्सटेंशन डाउनलोड करके तुरंत फ्री सब्सक्रिप्शन एक्टिव करें।

कैसे पाएं फ्री 12 महीने का Photoshop Web

  • Google Chrome ब्राउजर खोलें और Chrome Web Store पर जाएं।
  • Photoshop एक्सटेंशन सर्च करें या Adobe द्वारा दिए लिंक पर सीधे जाएं।
  • पेज खुलने के बाद Add to Chrome पर क्लिक करें। ब्राउजर एक्सटेंशन को अपने लिस्ट में जोड़ देगा।
  • अपने Adobe अकाउंट से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करते ही आपके अकाउंट में फ्री 12 महीने का Photoshop Web सब्सक्रिप्शन एक्टिव हो जाएगा। किसी अतिरिक्त पेमेंट या स्टेप की जरूरत नहीं।

बता दें कि यह ऑफर 8 दिसंबर 2025 तक ही वैध है। उसके बाद फ्री सब्सक्रिप्शन उपलब्ध नहीं होगा।

READ MORE: आपके जाने के बाद भी जिंदा रहेगा आपका Instagram! जानिए इसके पीछे की कहानी

Photoshop Web एक्सटेंशन की मुख्य विशेषताएं

  • Chrome से सीधे इमेज एडिट करें, बिना डाउनलोड या अपलोड किए।
  • One-click background removal, कलर एडजस्टमेंट, ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और सैचुरेशन कंट्रोल।
  • फोटो को प्रीसेट साइज में क्रॉप करें, जैसे Instagram, Facebook और YouTube थंबनेल।
  • इमेज को सीधे डिवाइस में एक्सपोर्ट करें।
  • इमेज कलेक्ट करना आसान, राइट-क्लिक या एक्सटेंशन मेनू के Photoshop बैज से।

READ MORE:  अगर आपके पास भी हैं ये 2 खूबियां तो… Instagram CEO का खुलासा

Adobe ने बताया कि जल्द ही ज्यादा टूल्स और सुधार भी आएंगे, जिससे ब्राउजर से एडिटिंग, तेज और आसान होगा। हाल ही में Adobe ने यह भी कहा कि Google का नया Nano Banana Pro AI मॉडल Photoshop में Generative Fill के लिए आने वाला है। हालांकि, यह अभी Web एक्सटेंशन में कब आएगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

nano banana
Previous Story

Nano Banana Pro और Gemini 3 Pro के फ्री यूजर्स को लगा झटका!

अब-खुलकर-किजिए-ChatGPT-पर-प्राइवेट-बात
Next Story

अब खुलकर किजिए ChatGPT पर प्राइवेट बात…जानें कैसे और कब होगी शुरूआत

Latest from Apps

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,