PhonePe

भारतीय शेयर मार्केट में अब PhonePe भी होगी लिस्ट

5 mins read
1.4K views
February 21, 2025

PhonePe जल्द ही IPO ला सकता है। Paytm के बाद यह किसी बड़े डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म के शेयर बाजार में लिस्ट होने का दूसरा मामला है।

PhonePe: शेयर बाजार में अभी भले ही उतार-चढ़ाव हो रहा है, लेकिन कंपनियां और इनवेस्टर का भारतीय शेयर बाजार पर अभी भी भरोसा बना हुआ है। यही वजह है कि PhonePe ने अपना IPO लाने की तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले Paytm और Mobikwik भी देश में अपना IPO ला चुकी हैं।

अमेरिका की Walmart के स्वामित्व वाली डिजिटल पेमेंट कंपनी PhonePe जल्द ही खुद को शेयर बाजार में लिस्ट कराएगी। कंपनी इसके लिए IPO का रास्ता चुनने जा रही है। इस मामले में कंपनी ने बताया कि उसने IPO की तैयारी शुरू कर दी है।

कंपनी ने IPO की तैयारी कर दी है शुरू

PhonePe ने आखिरी बार 2023 में फंड जुटाया था। तब कंपनी का वैल्यूएशन 12 अरब डॉलर था। ऐसे में IPO के लिए कंपनी का वैल्यूएशन इससे भी ज्यादा हो सकता था। PhonePe की ओर से IPO को लेकर एक बयान जारी हुआ है, जिसमें कहा गया है कि कंपनी ने अपने संभावित IPO की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी प्लानिंग भारतीय शेयर बाजारों में खुद को लिस्ट कराने की है। कंपनी के लिए यह एक इम्पोर्टेंट चांस है। वहीं, इस साल इसे भारत में काम करते हुए पूरे 10 साल हो जाएंगे।

सिंगापुर से भारत आई PhonePe

PhonePe की शुरुआत Flipkart ने की थी। यह कंपनी भारत में सिंगापुर से ऑपरेट करती थी। बाद में अमेरिका की Walmart ने Flipkart का अधिग्रहण कर लिया, जिससे PhonePe का मालिकाना हक Walmart के पास आ गया। RBI के नियमों के मुताबिक, भारत में ऑपरेट करने वाली डिजिटल पेमेंट कंपनियों को अपना सारा डेटा भारत में ही स्टोर करना होता है। 2022 में PhonePe सिंगापुर से भारत ट्रांसफर हो गई। इसके लिए उसे भारत सरकार को करीब 8,000 करोड़ रुपये टैक्स देने पड़े। UPI आज भारत में डिजिटल पेमेंट का सबसे बड़ा सोर्स है।

जनवरी 2025 में PhonePe की देश के अंदर होने वाले सभी UPI ट्रांजैक्शन में 47 फीसदी से ज्यादा की बाजार हिस्सेदारी होगी। PhonePe के बाद Google Pay सर्विस 36 फीसदी से ज्यादा बाजार हिस्सेदारी के साथ देश की दूसरी सबसे बड़ी पेमेंट कंपनी है। वहीं, Paytm के पास अब सिर्फ 6.78 फीसदी बाजार हिस्सेदारी बची है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Gemini AI
Previous Story

Grok 3 को लेकर मस्क ने मांगी हेल्प, सुंदर पिचाई के जवाब ने मचाया हल्ला

Ransomware Attack
Next Story

साइबर क्रिमिनल्स लोगों के संग कैसे करते हैं Ransomware Attack

Latest from Apps

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,

Don't Miss