pahalgam terror attack

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का X भारत में बैन

5 mins read
1.2K views
April 29, 2025

भारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के एक्स अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने यह कार्रवाई की है।

Pakistani Defense Minister X Account Banned: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। इसकी वजह पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ है। दरअसल, भारत सरकार ने उनके X को भारत में बैन कर दिया है। पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ख्वाजा आसिफ लगातार भारत विरोधी बयानबाजी कर रहे थे। उन्होंने अपने पोस्ट्स में भारत पर परमाणु हमला करने की धमकी तक दे डाली थी।

ख्वाजा आसिफ का कबूलनामा

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने ये बात स्वीकार किया है कि पाकिस्तान ने बीते तीन दशकों में अमेरिका, ब्रिटेन और पश्चिमी देशों के लिए आतंकियों को पनाह देने का काम किया है। उन्होंने यह भी माना कि पाकिस्तान का इतिहास आतंकियों को सपोर्ट और ट्रेनिंग देने से जुड़ा रहा है।  भारत का यह कदम साफ दिखाता है कि वह अब आतंकी गतिविधियों और भड़काऊ बयानों के खिलाफ बिल्कुल ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपना रहा है।

YouTube चैनलों पर बैन

भारत में अब Dawn News, ARY News, Bol News, Geo News, GNN, Samaa Sports, Raftar, Pakistan Reference, Suno News HD, Irshad Bhatti, Uzair Cricket, Amar Cheema Exclusive, Asma Shirazi, Muneeb Farooq and Razi Nama जैसे कई पाकिस्तानी YouTube चैनल्स ब्लॉक कर दिए गए हैं। इन चैनलों के करोड़ों सब्सक्राइबर्स हैं और ये लगातार भारत विरोधी कंटेंट और भड़काऊ बयान शेयर करते रहे हैं।

शोएब अख्तर का चैनल भी बैन

इतना ही नहीं, भारत में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर का YouTube चैनल भी अब एक्सेस नहीं किया जा सकता। माना जा रहा है कि उनके चैनल पर भी कुछ ऐसे वीडियो मौजूद थे जो भारत की छवि को नुकसान पहुंचा सकते थे।

PSL के प्रसारण पर भी रोक

भारत ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के लाइव प्रसारण को भी रोक दिया है। Fancode ऐप, जो इस लीग का ऑफिशियल डिजिटल पार्टनर था, 24 अप्रैल से PSL की स्ट्रीमिंग भारत में बंद कर दी। साथ ही, Sony Sports Network ने भी PSL के मैच दिखाना बंद कर दिया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

meta
Previous Story

Apple लाया कैमरा वाला चश्मा और AirPods! जानें खासियत

WhatsApp
Next Story

Meta ने लॉन्च किया अपना AI ऐप, ChatGPT को मिलेगी कड़ी टक्कर

Latest from Latest news

CEX.IO और OpenPayd की साझेदारी, पेमेंट सिस्टम होगा तेज 

CEX.IO OpenPayd Partnership: OpenPayd और CEX.IO के बीच एक नई साझेदारी हुई है, जो डिजिटल पेमेंट और क्रिप्टो मार्केट के लिए काफी अहम मानी जा रही है।इस समझौते के तहत OpenPayd अब CEX.IO के ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर फिएट पेमेंट और इंस्टीट्यूशनल सेटलमेंट को आसान और तेज बनाने का काम करेगा।  OpenPayd और CEX.IO की नई साझेदारी से अब FIAT पेमेंटऔर सेटलमेंट पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा, जानिए इस डील

Don't Miss