Pakistani website and X blocked

Kashmir Pahalgam Attack: भारत में पाकिस्तान की वेबसाइट और X ब्लॉक

5 mins read
1.1K views
April 24, 2025

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के तार पाकिस्तान से जुड़ते नजर आ रहे हैं, यही वजह है कि भारत सरकार ने अब पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक की है।

Kashmir Pahalgam Attack : 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 बेगुनाह लोगों की जान जाने के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की मौत हुई थी। हमले के बाद नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की इमरजेंसी बैठक हुई, जिसमें पाकिस्तान को जवाब देने पर बड़ा फैसला लिया गया।

भारत में बैन हुआ पाकिस्तान का X अकाउंट और वेबसाइट

बैठक के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार के ऑफिशियल X अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया है, जिसके बाद अब भारतीय यूजर्स को न तो पाकिस्तान सरकार का X अकाउंट दिखाई देगा और न ही उसकी कोई पोस्ट। इसके साथ ही पाकिस्तान सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट https://pakistan.gov.pk/को भी भारत में एक्सेस नहीं किया जा सकेगा।

हाई कमिशन में स्टाफ घटाया जाएगा

सिर्फ सोशल मीडिया और वेबसाइट ही नहीं, भारत ने पाकिस्तान के साथ डिप्लोमैटिक स्तर पर भी सख्ती दिखाई है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि भारत और पाकिस्तान दोनों अपने-अपने हाई कमिशन में स्टाफ की संख्या 55 से घटाकर 30 कर रहे हैं। यह प्रक्रिया 1 मई तक पूरी कर ली जाएगी।

सरकार के इन कड़े कदमों से यह साफ है कि भारत अब आतंकवाद को लेकर और नरमी नहीं बरतेगा। यह कार्रवाई एक सख्त मैसेज है कि आतंकी हमलों की कीमत चुकानी पड़ेगी।

सिक्योरिटी कमिटी की बैठक में शामिल हुए वरिष्ठ नेता

इस इम्पोर्टेंट CCS बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल हुए थे। बैठक से पहले ही राजनाथ सिंह ने कहा था कि पहलगाम हमले के आरोपियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और भारत उन लोगों को नहीं छोड़ेगा जो ‘पर्दे के पीछे से साजिश रच रहे हैं।’

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Digital Footprint
Previous Story

Kashmir Pahalgam Attack: क्या है Digital Footprint ? पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन बेनकाब

Instagram
Next Story

भारत में लॉन्च होगा Meta का Ray-Ban Glasses, जानें खासियत

Latest from Latest news

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया

Don't Miss