social media

Kashmir Pahalgam Attack: पाकिस्तान में मचा डिजिटल तूफान

6 mins read
1.1K views
April 24, 2025

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में भी सोशल मीडिया और गूगल पर भारत से जुड़े कीवर्ड ट्रेंड करने लगे, जो वहां के लोगों की बेचैनी और दिलचस्पी को दर्शाता है।

Kashmir Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी माहौल गरमा गया है। इस आतंकी हमले से भारत में गुस्से और शोक की लहर है। वहीं, पाकिस्तान में भी सोशल मीडिया और Google search पर इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

पाकिस्तान में ट्रेंड कर रहे हैं भारत से जुड़े कीवर्ड्स

हमले के बाद पाकिस्तान के X और Google पर Pahalgam, Pahalgam attack, Kashmir, Modi, Pulwama और Jammu जैसे शब्द सर्च किए जा रहे हैं। इससे साफ है कि पाकिस्तान के लोग भी इस घटना को लेकर नजर बनाए हुए हैं।

सोशल मीडिया पर पाक यूजर्स के मिलेजुले रिएक्शन

पाकिस्तान के यूजर्स सोशल मीडिया पर इस हमले को लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कोई इसे अफसोसजनक बता रहा है, तो कुछ लोग इसे राजनीतिक कारण भी बता रहे हैं। यानी कि साफ है कि पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले का असर सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी गूंज वर्ल्ड तक महसूस की जा रही है।

पाकिस्तान ने क्या कहा?

हमले के बाद पाकिस्तान की तरफ से आधिकारिक बयान सामने आया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इस हमले में पाकिस्तान की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने पूरी तरह से इनकार किया कि इस घटना से पाकिस्तान का कोई संबंध है। हालांकि, पाक सोशल मीडिया पर लोग इस हमले को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं और वहां भी माहौल गर्म है।

भारत की सख्त चेतावनी

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हमले के अगले ही दिन कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ कहा कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और इसका जवाब जरूर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने हमले में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी जताई। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, “यह हमला सिर्फ अमानवीय नहीं, बल्कि धर्म को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश भी है। भारत इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।”

google ट्रेंड्स से दिखा पाकिस्तान का मूड

google पर ट्रेंड हो रहे सर्च कीवर्ड्स बता रहे हैं कि पाकिस्तान के लोग भी इस घटना को लेकर काफी उत्सुक हैं। Pahalgam attack, Kashmir, Modi, जैसे कीवर्ड वहां तेजी से सर्च किए जा रहे हैं। इससे साफ है कि यह हमला सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के आम लोगों को भी सोचने पर मजबूर कर रहा है। इस पूरी घटना ने भारत-पाक के बीच तनाव को एक बार फिर से सतह पर ला दिया है। अब सभी की नजरें सरकारों के अगले कदम पर टिकी हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

DeepSeek
Previous Story

चीन-अमेरिका को टक्कर देगा भारत का देसी AI

Digital Footprint
Next Story

Kashmir Pahalgam Attack: क्या है Digital Footprint ? पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन बेनकाब

Latest from Latest news

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया

Don't Miss