ISRO का मेगा मिशन! बनाएगा 40 फ्लोर जितना रॉकेट

ISRO का मेगा मिशन! बनाएगा 40 फ्लोर जितना रॉकेट

4 mins read
1.1K views
August 20, 2025

नारायणन ने कहा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के द्वारा बनाया गया पहला रॉकेट जिसकी लिफ्ट-ऑफ क्षमता 17 टन थी और वह सिर्फ 35 किलो पेलोड ले जा सकता था।

ISRO: ISRO के चेयरमैन वी. नारायणन ने मंगलवार को जानकारी दी कि संगठन एक ऐसा विशाल रॉकेट तैयार कर रहा है जिसकी ऊंचाई 40 मंजिला इमारत जितनी होगी और वह 75,000 किलोग्राम तक का पेलोड लो अर्थ ऑर्बिट में पहुंचाने में सक्षम होगा।

कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा ISRO

तेलंगाना में बोलते हुए नारायणन ने कहा कि ISRO इस साल कई इम्पोर्टेंट प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। इनमें NAVIC सैटेलाइट, N1 रॉकेट और अमेरिका के 6,500 किलोग्राम वजन वाले कम्युनिकेशन सैटेलाइट को भारतीय रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजना जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

इसके अलावा ISRO GSAT-7R और Technology Demonstration Satellite जैसे इम्पोर्टेंट मिशन को भी लॉन्च करेगा। GSAT-7R को स्पेशली भारतीय आर्मी के लिए तैयार किया जा रहा है जो मौजूदा GSAT-7 की जगह लेगा।

नारायणन ने कहा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के द्वारा बनाया गया पहला रॉकेट जिसकी लिफ्ट-ऑफ क्षमता 17 टन थी और वह सिर्फ 35 किलो पेलोड ले जा सकता था। आज हम ऐसा रॉकेट डिजाइन कर रहे हैं जो 75,000 किलो पेलोड अंतरिक्ष में भेज सके।

भारत के पास कितने एक्टिव सैटेलाइट हैं?

नारायणन ने यह भी बताया कि अभी भारत के पास 55 सक्रिय सैटेलाइट हैं और अगले तीन से चार सालों में यह संख्या तीन गुना तक बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने उन्हें वी. नारायणन को उनकी उपलब्धियों के लिए ‘डॉक्टर ऑफ साइंस’ की उपाधि दी।

READ MORE: Google ने स्पेस में भेजा था ये स्मार्टफोन, बना इतिहास का हिस्सा!

 रातों-रात बदली भारत की इंटरनेट दुनिया! जानें कैसे

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss