छोटा अपडेट, बड़ा असर…आ गया iOS 26 में घांसू फीचर…फटाफट देखें

6 mins read
109 views
छोटा अपडेट, बड़ा असर...आ गया iOS 26 में घांसू फीचर...फटाफट देखें
December 23, 2025

Apple iOS26 RemindersApple ने iOS 26 के साथ Reminders ऐप को सिर्फ एक टू-डू लिस्ट नहीं रहने दियाबल्कि इसे ट्रैवल-फ्रेंडली प्लानिंग टूल बना दिया है। iOS 26.2 में शामिल एक नया लेकिन कम चर्चा में रहा फीचर खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए उपयोगी हैजो अलग-अलग टाइम ज़ोन में काम या यात्रा करते हैं। इस नए अपडेट से फ्लाइट टाइमहोटल चेक-इनमीटिंग्स या जरूरी कॉल्स अब सब कुछ सही समय पर याद रहेगा। तो आइए जानते हैं इसके और अधिक खूबियां और इस्तेमाल करने के तरीके। 

Apple ने iOS 26 में Reminders को चुपचाप बना दिया है ज्यादा स्मार्ट। खासतौर पर ट्रैवल करने वालों के लिए यह अपडेट क्यों है खासपढ़ें पूरी खबर। 

अब Time Zone नहीं बिगाड़ेगा आपके रिमाइंडर 

अक्सर देखा जाता है कि सफर के दौरान फोन की लोकेशन बदलते ही रिमाइंडर का समय गड़बड़ा जाता है। iOS 26 में इस परेशानी का समाधान करते हुए Reminders App में Time Zone कंट्रोल जोड़ा गया है। इससे अब किसी जरूरी अलर्ट या मीटिंग को गलत समय पर मिस करने का खतरा काफी कम हो जाता है।  

दो लेवल पर मिला टाइम ज़ोन कंट्रोल 

Apple ने इस फीचर को बेहद व्यावहारिक तरीके से पेश किया है। iOS 26 में यूज़र्स को दो अहम सुविधाएं मिलती हैं। अलग-अलग रिमाइंडर के लिए अलग Time Zone तय करने की आज़ादीसभी रिमाइंडर को एक फिक्स Time Zone में देखने का विकल्प। यह सिस्टम बिल्कुल वैसा ही काम करता है जैसा Apple के Calendar App में पहले से मौजूद टाइम ज़ोन सेटिंग्स करती हैं। 

READ MORE- WLFI विवाद में फंसे जस्टिन सनफ्रीज टोकन से 60 मिलियन डॉलर का नुकसान 

किसी एक रिमाइंडर का Time Zone कैसे बदलें? 

जब आप नया रिमाइंडर बनाते हैं और उसका समय सेट करते हैंतो अब आपको नीचे Time Zone नाम का नया विकल्प दिखाई देगा। इसकी मदद से आप यह तय कर सकते हैं कि वह रिमाइंडर किस टाइम ज़ोन के हिसाब से एक्टिव होगा चाहे आप उस समय किसी भी देश में हों। 

READ MORE- Google Gemini कब बनेगा एंड्रॉइड का नया असिस्टेंट? 

बार-बार ट्रैवल करने वालों के लिए खास सेटिंग 

जो यूज़र्स लगातार ट्रैवल करते हैं और चाहते हैं कि सभी रिमाइंडर एक ही टाइम ज़ोन के अनुसार दिखेंउनके लिए iOS 26 में एक अलग सुविधा दी गई है। इसके लिए सबसे पहले Settings Apps जाना होगा। फिर Reminders में जाकर Time Zone विकल्प चुनना होगा और Set Manually को ऑन कर दें। इसके बाद Reminders ऐप के टॉप में एक छोटा Time Zone आइकन दिखने लगेगाजिससे आप सीधे वहीं से टाइम ज़ोन देख या बदल सकते हैं। 

iOS 26 के साथ Reminders ऐप अब उन यूज़र्स के लिए काफी अच्छा विकल्प बनकर उभरा है जिन्हें समय और जगह दोनों के बीच संतुलन बनाकर काम करना होता हैं।  

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

अब-बदलेगा-चैटिंग-का-खे
Previous Story

अब बदलेगा चैटिंग का खेल! Arattai को WhatsApp के मुकाबले उतारने की तैयारी में Zoho

Google 2026 में PERM के जरिए ग्रीन कार्ड आवेदन फिर से करेगा
Next Story

Google 2026 में PERM के जरिए ग्रीन कार्ड आवेदन फिर से करेगा

Latest from Latest news

Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google Search Updates: टेक दिग्गज Google ने अपनी सर्च सर्विस में दो बड़े AI अपग्रेड रोलआउट किए हैं। अब यूजर्स के लिए जानकारी खोजना और रिसर्च करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्मार्ट हो गया है। ये बदलाव खासकर AI Overviews और AI Mode से जुड़े हैं। Google Search में

Nvidia ने छीना Apple का ताज!

Nvidia TSMC biggest customer:  Artificial Intelligence ने टेक दुनिया सत्ता पलट दी है। जिस Apple को पिछले एक दशक से सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की रीढ़

Don't Miss