India vs Pakistan War: क्या जंग के दौरान बंद हो जाएगा इंटरनेट?

India vs Pakistan War: क्या जंग के दौरान बंद हो जाएगा इंटरनेट?

3 mins read
1.6K views
May 10, 2025

अगर आपका इंटरनेट काम नहीं कर रहा है तो भी आप WhatsApp का इस्तेमाल कर पाएंगे। आप एक दूसरे को मैसेज भेज पाएंगे और बातचीत जारी रख पाएंगे।

India vs Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच अगर हालात बिगड़ते हैं और कभी युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो सबसे पहले असर इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क पर पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकारें अक्सर अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट, सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप्स जैसे WhatsApp और Instagram को ब्लॉक कर देती हैं, लेकिन अगर सिर्फ इंटरनेट बंद हो जाता है तो भी आपके पास WhatsApp चलाने का एक तरीका है, जिसका नाम WhatsApp Proxy फीचर है।

क्या है WhatsApp Proxy फीचर?

WhatsApp का Proxy फीचर एक वैकल्पिक रास्ता है, जिससे आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी WhatsApp यूज कर सकते हैं। जब सरकार या इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर किसी ऐप को ब्लॉक कर देता है, तो आप एक proxy server के जरिए उस जगह से कनेक्ट हो सकते हैं जहां WhatsApp काम कर रहा है। आसान लफ्जो में कहें तो यह एक गुप्त रास्ता है, जो ऐप को काम करने देता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

अगर इंटरनेट स्लो है या ब्लॉक है, तो WhatsApp Proxy फीचर ऐसे एक्टिव करें:

  • WhatsApp खोलें
  • Settings > Storage and Data > Proxy में जाएं।
  • Use Proxy ऑप्शन को ऑन करें।
  • कोई working Proxy Server एड्रेस डालें
  • Connect करें अब आप WhatsApp फिर से चला सकते हैं।

proxy फीचर प्राइवेसी और सुरक्षा को प्रभावित नहीं करता है। इसमें आपके मैसेज end-to-end encrypted रहते हैं, लेकिन अगर आप थर्ड-पार्टी proxy का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका IP एड्रेस प्रोवाइडर के साथ शेयर हो सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Threads में आया Instagram जैसा फीचर, जानें कैसे
Previous Story

Threads में आया Instagram जैसा फीचर, जानें कैसे

मरे हुए व्यक्ति का चेहरा फोन अनलॉक कर सकता है?
Next Story

मरे हुए व्यक्ति का चेहरा फोन अनलॉक कर सकता है?

Latest from Latest news

सेंसर के चक्कर में अटकी सलमान खान की 'मातृभूमि'

थिएटर या OTT? ‘मातृभूमि’ की अटकी रिलीज ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी

Salman Khan Matrubhoomi: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म मातृभूमि इन दिनों कंटेंट से ज्यादा अपने बदलावों और सेंसर प्रक्रिया को लेकर चर्चा

Don't Miss