Elon Musk

एलन मस्क का DeepFake वीडियो वायरल, इससे बचने की दी सलाह

5 mins read
1.4K views
December 16, 2024

एलन मस्क का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें 20 मिलियन डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी देने का प्रचार करते हुए दिखाया गया है।

Elon Musk DeepFake Video: आजकल बड़ी-बड़ी हस्तियों के Deepfake वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। ये वीडियो इतने रियल लगते हैं कि किसी को भी यकीन नहीं होता कि ये फेक वीडियो है। डवांस्ड AI और सुपरफास्ट इंटरनेट के जमाने में आजकल किसी का भी Deepfake वीडियो बनाकर वायरल किया जा सकता है। इस टेक्नोलॉजी की चपेट में अबतक कई सेलेब्स आ चुके हैं। इस बीच दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

एलन मस्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो Deepfake है। इस वायरल वीडियो में एलन मस्क कह रहे हैं कि यह सभी के लिए एक आश्चर्य है। 20 मिलियन डॉलर का crypto giveaway कर रहा हूं, जो 13 दिसंबर से शुरू होकर एक सप्ताह तक चलेगा। क्या मैं गंभीर हूं? हाँ Elon4U.com पर जाएं। यह केवल कुछ मिनटों का काम है।

फर्जी निकला एलन मस्क का वीडियो

आपको बता दें कि एलन मस्क का यह वीडियो फर्जी है। इस वीडियो को AI की मदद से बनाया गया है। इस बात की पुष्टि एक्स यूजर DogeDesigner ने की है। उन्होंने यूजर्स को चेतावनी देते हुए लिखा है कि BREAKING: एलन मस्क का एक Deepfake वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें 20 मिलियन डॉलर के crypto giveaway का प्रचार करते हुए दिखाया गया है। एलन मस्क और उनकी कंपनियां कोई giveaway नहीं कर रही हैं। धोखाधड़ी से बचें। सुरक्षित रहें।

कैसे पहचानें Deepfake वीडियो

Deepfake वीडियो की पहचान करना आसान नहीं है, लेकिन नामुमकिन भी नहीं है। कुछ बातों का ध्यान रखकर आप भी ऐसे वीडियो की पहचान कर सकते हैं।

  • चेहरे के भाव और ट्रांजिशन: अगर चेहरे के भावों में अचानक बदलाव या असमानता आए।
  • लिप-सिंक: होंठों की हरकत और बोले गए शब्दों के बीच मेल ना होना बताता है ये वीडियो फर्जी है।
  • लाइट और बैकग्राउंड: वीडियो में लाइट और बैकग्राउंड लाइट का मेल नहीं होना।
  • बैकग्राउंड: वीडियो की बैकग्राउंड को ध्यान से देखें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Youtube
Previous Story

YouTube यूजर्स के लिए बुरी खबर! जनवरी से देना होगा इतना पैसा

Apple
Next Story

अगले हफ्ते इन देशों में बंद हो रहे ये 3 iPhone, जानें वजह

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss