OYO

Oyo और Elon Musk की हुई मुलाकात, इस टेक्नोलॉजी पर हुई बात

6 mins read
1.3K views
January 21, 2025

OYO के CEO रितेश अग्रवाल को हाल ही में एलन मस्क से मिलने का मौका मिला है, जहां उन्होंने एक खास तकनीक, भारत-अमेरिका संबंधों और अंतरिक्ष में जीवन की खोज पर चर्चा की।

Elon Musk And Ritesh Agarwal: Oyo के CEO रितेश अग्रवाल और X के मालिक एलन मस्क के बीच मुलाकात हुई है। उनकी यह मुलाकात इंडिया ग्लोबल फोरम के एक कार्यक्रम में हुई है। बता दें कि एलन मस्क ने Texas में भारतीय कारोबारी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल को निमंत्रण किया था। इस कार्यक्रम में एलन मस्क ने टेक्नोलॉजी को लेकर अपने विचार शेयर किए हैं। इनमें खास बात उड़ने वाली कार टेक्नोलॉजी को लेकर थी, जिसे रितेश ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

रितेश की इस पोस्ट के मुताबिक, एलन मस्क मानवता को नई दिशा देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। यह मुलाकात SpaceX की स्टारबेस फैसिलिटी में हुई है। इस दौरान मस्क ने भारत को लेकर भी अपने विचार शेयर किए हैं। रितेश ने बताया कि मस्क ने भारत और अमेरिका के रिश्तों और महाकुंभ को लेकर भी बात की।

इस टेक्नोलॉजी पर हई बातचीत

एलन मस्क नई तकनीक पेश करने के लिए जाने जाते हैं। इसका जिक्र सोशल मीडिया पर किया गया है। मस्क ने कहा कि यह हमें उड़ने वाली कारों के सबसे करीब ला सकते हैं। इसके लिए उन्होंने PayPal के पूर्व CEO पीटर थील का एग्जांपल दिया है, जिन्होंने कहा था कि मस्क हमें उड़ने वाली कारों के करीब ला रहे हैं।

क्या बोले एलन मस्क

भारत पर विचार: एलन मस्क ने भारत को एक प्राचीन और ‘महान’ सभ्यता के रूप में याद कर कहा कि इसकी संस्कृति और इतिहास हमेशा प्रेरणा देते हैं।

भारत और अमेरिका के बीच संभावनाएं: मस्क ने भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते मजबूत रिश्तों की प्रशंसा की है। मस्क ने उम्मीद जताई है कि दोनों देश भविष्य में भी साथ एक साथ मिलकर काम करेंगे। मस्क भारत और अमेरिका के बीच सहयोग को लेकर काफी उत्साहित हैं।

सिमुलेशन पर क्या बोले एलन मस्क

एलन मस्क ने मजाक में कहा है कि उन्हें अक्सर ऐसा लगता है कि हम किसी तरह के सिमुलेशन में रह रहे हैं, क्योंकि वह पिछले कुछ महीनों में हुई घटनाओं पर यकीन नहीं कर पाते हैं। सिमुलेशन एक आर्टिफिशियल वातावरण है, जिसे किसी खास मकसद के लिए बनाया जाता है।

एलन मस्क अंतरग्रहीय जीवन की खोज को टॉप प्राथमिकता देते हैं। मस्क इसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। एलन मस्क से मुलाकात में कुछ और दिलचस्प बातें भी सामने आईं हैं। कार्यक्रम के अंत में रितेश को SpaceX की ओर से उपहार में चॉपस्टिक मिली।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

smartphone
Previous Story

रात में फोन चलाने के नुकसान जान दंग रह जाएंगे

TRAI
Next Story

TRAI का आदेश, रिचार्ज नहीं होने पर भी कभी बंद नहीं होगा नंबर

Latest from Latest news

microsoft confirms windows shell exploitation cve 2026 32202

माइक्रोसॉफ्ट ने माना, हैकर्स कर रहे हैं आपके सिस्टम में सेंधमारी!

Windows Shell Vulnerability: माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी हालिया एडवाइजरी में बड़ा बदलाव करते हुए माना है कि CVE-2026-32202 नामक सुरक्षा खामी का एक्टिव एक्सप्लॉइटेशन हो
russian superyacht breaches strait of hormuz iran war update

पुतिन-ईरान की ‘सीक्रेट डील’? अमेरिकी नौसेना को ठेंगा दिखाकर जलडमरूमध्य से पार हुआ रूसी यॉट

Russian superyacht breaches strait of Hormuz:  मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अमेरिका के बीच और होर्मुज जलडमरूमध्य Strait of Hormuz की नाकाबंदी के
crypto news bitcoin dip solana quantum upgrade

क्रिप्टो मार्केट अपडेट: बिटकॉइन में गिरावट, लेकिन सोलाना और पुजी पेंग्विन्स ने चौंकाया!

Crypto Market Dip: क्रिप्टो बाजार के लिए पिछला हफ्ता उतार-चढ़ाव और बड़ी घोषणाओं भरा रहा है। एक तरफ जहां कीमतों में गिरावट ने निवेशकों

Don't Miss