Apple

यही मौका है अब छोड़… Tim Cook ने क्यों कही ये बात

5 mins read
1.5K views
December 6, 2024

Apple के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स के बाद इसकी जिम्मेदारी संभालने वाले टिम कुक अब रिटायर होने जा रहे हैं? वायरल हो रही इस खबर के पीछे की सच्चाई क्या है?

Tim Cook Retirement : iPhone, iPad और MacBook जैसे प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी Apple Inc के CEO टिम कुक को लेकर एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि टिम कुक रिटायर होने वाले हैं। 2011 में कंपनी के CEO की जिम्मेदारी संभालने वाले टिम कुक को लेकर ये खबरें कितनी सच्च है इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। टिम कुक ने 1998 में Apple में काम करना शुरू किया था। 2007 में दुनिया को पहला iPhone देने से लेकर 2024 में iPhone 16 सीरीज लॉन्च करने तक उन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाई है। आज उनकी उम्र 64 साल हो गई है, ऐसे में कंपनी में उनके उत्तराधिकारी को चुनने की खबरों पर लगातार चर्चा हो रही है।

टिम कुक की हो गई विदाई ?

टिम कुक के नेतृत्व में Apple आज मल्टी-ट्रिलियन डॉलर कंपनी बन गई है। कंपनी ने उनके कार्यकाल में अमेरिका और पश्चिमी देशों के बाहर नए बाजारों में अपना विस्तार किया है, लेकिन 2024 में कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Apple इंक अब भविष्य की ओर देख रही है। इसके लिए वह टिम कुक के बाद कंपनी और ब्रांड की ग्रोथ स्टोरी पर ध्यान दे रही है। कुल मिलाकर उनके उत्तराधिकारी की तलाश जोरों पर चल रही है। टिम कुक ने भी इस मामले पर काफी दिनों तक कुछ नहीं कहा, लेकिन अब  उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है।

टिम कुक ने अपने भविष्य की प्लानिंग और Apple से जाने के बारे में खुलकर बात की है। टिम कुक ने कहा कि हाल ही में उनसे कई बार Apple छोड़ने के बारे में पूछा गया और अब उन्हें इसकी आदत हो गई है। टिम कुक का Apple छोड़ना एक अरब डॉलर का सवाल है।

टिम कुक ने कही ये बात

उन्होंने कहा कि जिस दिन उनकी अंतरात्मा कहेगी कि ‘यही मौका है’, तब वे Apple छोड़ देंगे, तब तक वे कंपनी में काम करते रहेंगे। उसके बाद ही वे अपने अगले सफर पर ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि Apple जैसी कंपनी में काम करना असल में जीवन भर का सौभाग्य है। टिम कुक ने अपने जवाब से काफी कुछ साफ कर दिया है।

टिम कुक Apple में काम करने से पहले कॉम्पैक, इंटेलिजेंट इलेक्ट्रॉनिक्स और आईबीएम जैसी कंपनियों में काम कर चुके हैं। हालांकि टिम कुक के जवाब से साफ है कि जब तक एप्पल को उनकी जिम्मेदारी संभालने के लिए सही उम्मीदवार नहीं मिल जाता, तब तक वे इस पद पर बने रहेंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google
Previous Story

Google का ये AI फीचर्स आपके फोन में चलेगा या नहीं

OpenAI
Next Story

ChatGPT Pro लॉन्च, हर महीने देनें होंगे इतने पैसे

Latest from Latest news

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतरा

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतर

Pavel Durov पर रूस का बड़ा एक्शन, FSB ने Telegram पर अवैध कंटेंट नहीं हटाने का आरोप लगाया। Telegram Ban Russia: रूस की Federal Security Service (FSB) ने Telegram के संस्थापक Pavel Durov पर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद करने का आरोप लगाया है। एजेंसी का कहना है कि Telegram ने ऐसे कंटेंट को हटाने में नाकामी दिखाई, जिसका इस्तेमाल रूस में कथित तौर पर तोड़फोड़, आतंकवादी गतिविधियों और साइबर धोखाधड़ी के लिए किया गया। FSB ने Durov के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरफ्तारी वारंट जारी होने की भी जानकारी दी है। अभी Telegram और Pavel Durov की ओर से इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  FSB ने Telegram पर क्या आरोप लगाए?  रूस की सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, Telegram पर मौजूद कुछ कंटेंट का इस्तेमाल कथित तौर पर यूक्रेनी विशेष सेवाओं और आतंकवादी व चरमपंथी संगठनों ने किया। FSB का आरोप है कि इनका इस्तेमाल तोड़फोड़, आतंकवादी घटनाओं, सामूहिक हत्याओं और साइबर फ्रॉड जैसी गतिविधियों के लिए किया गया। रूस का कहना है कि Telegram को ऐसे कंटेंट को हटाने के लिए कदम उठाने चाहिए थे। FSB ने इसी कथित नाकामी को Durov के खिलाफ कार्रवाई की वजह बताया है।  Telegram की शुरुआत 2013 में Pavel Durov ने की थी। आज यह दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में शामिल है और इसके एक अरब से ज्यादा यूजर्स हैं। एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन की वजह से इसका इस्तेमाल आम लोगों के साथ पत्रकारों और अधिकारियों ने भी किया है।  READ MORE: क्या आपका Telegram भी
Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless
Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss