Android

Android यूजर्स सावधान! आपकी ये एक गलती कर सकती है बर्बाद

5 mins read
1.5K views
March 28, 2025

Google ने कहा है कि Android डिवाइस पर Google Play Store के अलावा कहीं से भी ऐप डाउनलोड करने से मैलवेयर इंस्टॉल होने की संभावना 50 गुना बढ़ जाती है।

Android Users Beware: अगर आप Android फोन का यूज करते हैं, तो हमेशा Google Play Store जैसे भरोसेमंद सोर्स से ही ऐप्स डाउनलोड करें क्योंकि थर्ड-पार्टी सोर्स से ऐप्स डाउनलोड करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। Google ने बताया है कि अगर कोई यूजर Play Store की बजाय किसी दूसरी वेबसाइट या थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड करता है, तो उसमें मालवेयर होने की संभावना 50 गुना ज्यादा हो जाती है। मालवेयर आपके फोन से डेटा चोरी कर सकता है और आपको फाइनेंशियली खतरा पहुंचा सकता है।

Google की सुरक्षा पॉलिसी

Google ने अपनी मजबूत प्राइवेसी पॉलिसी और थ्रेट डिटेक्शन सिस्टम के जरिए अब तक करीब 23 लाख संदिग्ध ऐप्स को Play Store पर आने से रोक दिया है। हालांकि, अगर कभी कोई मालवेयर ऐप Play Store में आ जाती है, तो Google इसे जल्दी डिटेक्ट कर डिलीट कर देता है। इसलिए, अपने फोन की सुरक्षा के लिए हमेशा Google Play Store से ही ऐप्स डाउनलोड करें और थर्ड-पार्टी ऐप्स से बचें।

Google ने हटाईं 300 से ज्यादा खतरनाक ऐप्स

Google ने हाल ही में 300 से ज्यादा ऐप्स को Play Store से हटा दिया है। ये ऐप्स Android 13 के सिक्योरिटी फीचर्स को बायपास कर रही थीं और यूजर्स का डेटा चुराने में लगी हुई थीं। ये खतरनाक ऐप्स अब तक 6 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड की जा चुकी थीं। ये ऐप्स एड्स दिखाकर लोगों को पर्सनल जानकारी शेयर करने के लिए उकसाती थीं। इतना ही नहीं, ये ऐप्स फिशिंग अटैक के जरिए यूजर्स के क्रेडिट कार्ड की जानकारी चुराने की भी कोशिश कर रही थीं।

Google ने उठाए कड़े कदम

Google ने कहा है कि वो मालवेयर वाली ऐप्स को Play Store पर आने से रोकने के लिए और भी कड़े कदम उठाएगी। अब हैकर्स के लिए फर्जी ऐप्स के जरिए यूजर्स को धोखा देना पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो जाएगा। इसके अलावा, Google Play Protect के लाइव थ्रेट डिटेक्शन फीचर को भी अपग्रेड किया जा रहा है। इससे फर्जी ऐप्स को जल्दी से पहचानकर Play Store से हटाया जा सकेगा। इसलिए, हमेशा Google Play Store से ही ऐप्स डाउनलोड करें और अनजान ऐप्स से सावधान रहें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Elon Musk
Previous Story

Grok AI अब Telegram पर मौजूद, सिर्फ Premium यूजर्स के लिए

Facebook features
Next Story

Facebook Reels पर ऐसे पाएं कंट्रोल, नहीं शो होगा अश्लील Video

Latest from Latest news

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतरा

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतर

Pavel Durov पर रूस का बड़ा एक्शन, FSB ने Telegram पर अवैध कंटेंट नहीं हटाने का आरोप लगाया। Telegram Ban Russia: रूस की Federal Security Service (FSB) ने Telegram के संस्थापक Pavel Durov पर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद करने का आरोप लगाया है। एजेंसी का कहना है कि Telegram ने ऐसे कंटेंट को हटाने में नाकामी दिखाई, जिसका इस्तेमाल रूस में कथित तौर पर तोड़फोड़, आतंकवादी गतिविधियों और साइबर धोखाधड़ी के लिए किया गया। FSB ने Durov के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरफ्तारी वारंट जारी होने की भी जानकारी दी है। अभी Telegram और Pavel Durov की ओर से इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  FSB ने Telegram पर क्या आरोप लगाए?  रूस की सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, Telegram पर मौजूद कुछ कंटेंट का इस्तेमाल कथित तौर पर यूक्रेनी विशेष सेवाओं और आतंकवादी व चरमपंथी संगठनों ने किया। FSB का आरोप है कि इनका इस्तेमाल तोड़फोड़, आतंकवादी घटनाओं, सामूहिक हत्याओं और साइबर फ्रॉड जैसी गतिविधियों के लिए किया गया। रूस का कहना है कि Telegram को ऐसे कंटेंट को हटाने के लिए कदम उठाने चाहिए थे। FSB ने इसी कथित नाकामी को Durov के खिलाफ कार्रवाई की वजह बताया है।  Telegram की शुरुआत 2013 में Pavel Durov ने की थी। आज यह दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में शामिल है और इसके एक अरब से ज्यादा यूजर्स हैं। एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन की वजह से इसका इस्तेमाल आम लोगों के साथ पत्रकारों और अधिकारियों ने भी किया है।  READ MORE: क्या आपका Telegram भी
Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless
Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss