Nvidia gaming GPU delay: दुनिया भर में Artificial Intelligence की बढ़ती मांग अब टेक कंपनियों की प्राथमिकताएं बदल रही है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, NVIDIA 2026 में नए गेमिंग ग्राफिक्स कार्ड लॉन्च नहीं कर सकती। वजह यह बताई जा रही है कि कंपनी अपनी मेमोरी सप्लाई का बड़ा हिस्सा AI और डेटा-सेंटर चिप्स के लिए सुरक्षित रख रही है। जिसका असर गेमिंग GPU की योजनाओं पर पड़ा है।
मेमोरी शॉर्टेज और AI बूम के बीच NVIDIA का गेमिंग रोडमैप प्रभावित। जानिए क्यों 2026 GPU मार्केट के लिए अलग साल हो सकता है।
AI को मिल रही ज्यादा प्राथमिकता
पिछले कुछ वर्षों में AI सर्वर और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग तेजी से बढ़ी है। इस वजह से हाई-बैंडविड्थ मेमोरी,HBM और अन्य एडवांस मेमोरी चिप्स की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे में NVIDIA जैसी कंपनियां, जिन्हें सीमित सप्लाई मिल रही है, अपने संसाधन उन सेगमेंट में लगा रही हैं जहां मुनाफा और मांग दोनों ज्यादा हैं।
गेमिंग GPU का अपडेट पड़ेगा धीमा
आमतौर पर NVIDIA हर साल अपने GPU लाइनअप में रिफ्रेश या नई सीरीज़ रोलआउट करती रही है। लेकिन इस बार RTX 50 Super जैसे अपग्रेड मॉडल के आने की संभावना कम बताई जा रही है। ऐस में मौजूदा RTX 50 सीरीज़ ही लंबे समय तक बाजार में बनी रह सकती है और यूजर्स को अपग्रेड के लिए ज्यादा इंतजार करना भी पड़ सकता
READ MORE: Teen Safety पर Meta घिरी, संसद तक पहुंचा मामला
Next Generation GPU भी असर
रिपोर्ट्स संकेत देती हैं कि RTX 60 सीरीज़, जिसे लेकर गेमर्स में काफी उत्साह था, भी तय समय से देर से आ सकती है। यदि मेमोरी की कमी बनी रहती है, तो Next Generation के GPU का उत्पादन और लॉन्च कई साल आगे खिसक सकता है। इससे NVIDIA का पारंपरिक लॉन्च कैलेंडर पूरी तरह बदल सकता है।
READ MORE: ऑनलाइन गेमिंग पर सख्ती: मिस्र में Roblox बैन!
PC मार्केट और कीमतों पर असर
नए GPU की कमी का सीधा असर कीमतों और अपग्रेड ट्रेंड पर पड़ सकता है। जब बाजार में नई पीढ़ी के कार्ड कम आते हैं, तो पुराने मॉडल की मांग बढ़ जाती है। जिससे कीमतें लंबे समय तक बढ़ी हुई रह सकती हैं। इससे बजट और मिड-रेंज PC बनाने वाले यूजर्स को सबसे ज्यादा असर झेलना पड़ सकता है।
बदल रही टेक कंपनियों की च्वाइस
पहले गेमिंग हार्डवेयर इनोवेशन का बड़ा केंद्र था, वहीं अब AI-केंद्रित चिप्स कंपनियों के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हो गए हैं। ऐसे में आने वाले वर्षों में GPU मर्केट का झुकाव गेमिंग से हटकर AI की ओर हो सकता है।
