Rockstar Games ने GTA V में Coil Rocket Voltic वाहन फ्री में देने का ऑफर दिया

गेमर्स के लिए बड़ा तोहफा, मिलेगा GTA V का FREE गिफ्ट!

5 mins read
18 views
March 25, 2026

Rockstar Games Freebie: Grand Theft Auto दुनिया का सबसे पॉपुलर गेम फ्रैंचाइज में से एक है। इस गेम ने हमेशा से गेमर्स के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। गेमर्स काफी समय से GTA VI के इंतजार में हैं। इस बीच Rockstar Games ने GTA Online में खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए कुछ खास ऑफर्स शुरू किए हैं। इन ऑफर्स के तहत खिलाड़ी बिना किसी खर्च के नए और शानदार इन गेम आइटम हासिल कर सकते हैं।

Rockstar Games का नया ऑफर: GTA V में हाईस्पीड वाहन मुफ्त मेंजानें GTA VI की लॉन्चिंग डेट और गेम की पूरी जानकारी 

फ्री में Coil Rocket Voltic

हाल ही में Rockstar Games ने GTA V में Coil Rocket Voltic वाहन फ्री में देने का ऑफर दिया है। यह वाहन आम तौर पर गेम में काफी महंगा होता है इसलिए यह खिलाड़ियों के लिए बहुत खास है। इसमें रॉकेट बूस्ट फीचर है, जिससे यह वाहन बहुत तेजी से चल सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड 200.77 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हालांकि, इसे रेसिंग में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता और इसे वाहन वेयरहाउस में स्टोर करना जरूरी है।

READ MORE: ‘गेमर’ हो तो सुनो… मिलेगा FREE में ताइवान धूमने मौका, जानें कैसे?

GTA V में वाहन कैसे हासिल करें

Coil Rocket Voltic को हासिल करने के लिए खिलाड़ियों को GTA Online में किसी भी ऑनलाइन सेशन में लॉग इन करना होगा। इसके बाद, गेम के इन-गेम फोन के जरिए Warstock Cache and Carry वेबसाइट पर जाना होगा। यहां यह विशेष वाहन लिस्टिड है। वाहन को शून्य डॉलर में खरीदकर खिलाड़ी इसे अपनी स्पेशल व्हीकल कलेक्शन में जोड़ सकते हैं। यह ऑफर केवल सीमित समय के लिए है इसलिए जल्दी एक्टिविटी करना जरूरी है।

READ MORE: ‘गेम बनाओ, नाम कमाओ’, Roblox से जानें कैसे?

GTA VI रिलीज की जानकारी

Rockstar Games ने पुष्टि की है कि GTA VI दुनिया भर के गेमर्स के लिए 19 नवंबर से उपलब्ध होगा। इस नई रिलीज के इंतजार में गेमर्स GTA Online में समय बिता रहे हैं और यह फ्री वाहन ऑफर उन्हें और जोड़ने का मौका दे रहा है। Coil Rocket Voltic जैसी सुविधाएं खिलाड़ियों को गेम में रोजाना लॉगिन करने के लिए प्रेरित करती हैं और उनके गेम का मजा और बढ़ा देती हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Snapchat ने लॉन्च किया AI Clips
Previous Story

फोटो से वीडियो का नया ट्रेंड, Snapchat ने लॉन्च किया AI Clips…जानें खूबियां

OpenAI का सराहनीय कदम: AI के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का दान
Next Story

OpenAI का सराहनीय कदम: AI के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का दान

Latest from Gaming

Don't Miss