Epic और Google ने किया समझौता, Fortnite की हुई घर वापस

Epic और Google ने किया समझौता, Fortnite की हुई घर वापस

5 mins read
2 views
March 5, 2026

Epic-Google Settlement: Google और Epic Games के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है। Fortnite गेम जल्द ही Google Play Store पर फिर से उपलब्ध होगा। यानी कि Android यूजर्स अब सीधे स्टोर से गेम डाउनलोड कर सकेंगे।

Epic Games और Google के लंबे विवाद के बाद Fortnite अब फिर से Google Play Store पर लौटने वाला है। Android यूजर्स सीधे गेम डाउनलोड कर सकेंगे।

नई पॉलिसी से होगा फायदा

Epic Games के अनुसार, Google ने Android ऐप्स और पेमेंट सिस्टम की नई पॉलिसी पेश की है। इसके तहत डेवलपर्स को ऑप्शनल पेमेंट ऑप्शन और प्रतियोगी ऐप स्टोर सपोर्ट मिलेगा। यह बदलाव मोबाइल गेमिंग मार्केट के लिए भी इम्पोर्टेंट है क्योंकि PUBG Mobile और Call of Duty Mobile जैसी गेम्स अभी भी मुख्य प्रतियोगी हैं।

Epic Games के CEO टिमोथी डीन स्वेनी ने कहा कि Google अब Android को पूरी तरह ओपन कर रहा है। इसमें कॉम्पिटिटिंग स्टोर्स और पेमेंट सिस्टम का भी सपोर्ट शामिल है। उन्होंने बताया कि अब Fortnite जल्द ही Google Play Store पर दुनिया भर में उपलब्ध होगा और इंस्टॉलेशन प्रक्रिया 2026 में और आसान होगी।

READ MORE: Google Android 17 में जल्द आने वाला बड़ा अपडेट

विवाद की शुरुआत कैसे हुई?

यह विवाद 2020 में शुरू हुआ जब Fortnite को Google Play Store से हटा दिया गया था। Epic ने गेम में डायरेक्ट पेमेंट ऑप्शन पेश किया था, जिससे खिलाड़ी इन-गेम खरीदारी सीधे कर सकते थे और Google के बिलिंग सिस्टम का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता था। Google ने इसे नियमों का उल्लंघन बताया। Epic ने इसके खिलाफ कोर्ट में एंटिट्रस्ट केस दायर किया और कहा कि Google Play Store के नियम डेवलपर्स के लिए अनुचित हैं और प्रतिस्पर्धा रोकते हैं।

कोर्ट का फैसला क्या रहा

2023 में जूरी ने Epic के पक्ष में फैसला दिते हुए कहा कि Google के कुछ Play Store नियम एंटी-कॉम्पिटिटिव हैं। 2024 में कोर्ट ने Google को निर्देश दिया है कि वह वैकल्पिक ऐप स्टोर और पेमेंट सिस्टम की अनुमति दे। 2025 में दोनों कंपनियों ने बातचीत के बाद विवाद सुलझा लिया।

READ MORE: Telegram के Android ऐप का बड़ा मेकओवर, अब iOS जैसा नया और स्मूद लुक

अब यूजर्स और डेवलपर्स दोनों को फायदा

इस सुलह से Android यूजर्स Fortnite के लिए सीधे Google Play Store सपोर्ट पा सकेंगे। डेवलपर्स को ऑप्शनल पेमेंट और ऐप स्टोर ऑप्शन मिलेगा। साथ ही मोबाइल गेमिंग इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा और बढ़ेगी।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

NotebookLM में अपग्रेड हुआ AI Mode Canvas
Previous Story

अब AI से बनेगा सिनेमैटिक वीडियो, NotebookLM में कमाल का फीचर

Latest from Business

Don't Miss