iPhone

WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा मोशन फीचर

4 mins read
1K views
March 24, 2025

WhatsApp जल्द ही अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक खास फीचर लाने जा रहा है। इस फीचर को Android Beta वर्जन में देखा गया है।

WhatsApp Motion Feature: WhatsApp जल्द ही अपने करोड़ों यूजर्स को फोटो शेयरिंग का नया अनुभव देने वाला है। अब आप नॉर्मल फोटो के साथ-साथ मोशन फोटो भी अपने कॉन्टैक्ट्स को भेज सकेंगे। इस फीचर को Android बीटा वर्जन में देखा गया है और जल्द ही iPhone यूजर्स के लिए भी इसे रोलआउट किया जा सकता है।

क्या है मोशन फोटो फीचर?

मोशन फोटो फीचर किसी नॉर्मल फोटो की तुलना में थोड़ी अलग होती है। यह एक तरह की लाइव फोटो होती है, जिसमें फोटो क्लिक करने से पहले और बाद के कुछ सेकेंड्स रिकॉर्ड हो जाते हैं। इससे फोटो में हलचल या मूवमेंट कैप्चर हो जाता है, जो देखने में बेहद दिलचस्प लगता है।

कहां देखा गया फीचर?

रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर को Android बीटा वर्जन 2.25.8.12 में स्पॉट किया है। खास बात यह है कि यह फीचर इंडिविजुअल चैट्स के साथ-साथ ग्रुप चैट्स और चैनल्स में भी काम करेगा। मोशन फोटो फीचर कई Android स्मार्टफोन में पहले से मौजूद है। इनमें Samsung Galaxy S सीरीज, Google Pixel और iPhone शामिल हैं। खासकर मिड-रेंज और फ्लैगशिप फोन में कैमरा ऐप के जरिए मोशन फोटो कैप्चर किया जा सकता है।

कैसे करेगा काम?

WhatsApp ने इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें मोशन फोटो शेयर करने का स्पेशल ऑप्शन नजर आ रहा है। अच्छी बात ये है कि अगर आपके फोन में मोशन फोटो कैप्चर करने का ऑप्शन नहीं है, तब भी आप WhatsApp पर भेजी गई मोशन पिक्चर्स को देख सकेंगे।

म्यूजिक शेयरिंग का भी मिलेगा फीचर

इसके अलावा, WhatsApp अपने स्टेटस सेक्शन में भी एक नया ट्विस्ट लाने वाला है। अब आप Instagram और Facebook की तरह अपने स्टेटस में म्यूजिक भी जोड़ सकेंगे। iOS यूजर्स के लिए इस फीचर को बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

OpenAI
Previous Story

ChatGPT के ज्यादा यूज से लोग हो रहे मेंटल हेल्थ के शिकार?

YouTube Music
Next Story

YouTube Music, Apple Music या Spotify कौन है आपके लिए बेस्ट

Latest from Apps

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,

Don't Miss