Upliance 2.O हुआ लॉन्च, अब स्मार्ट तरीके से बनाएं स्वादिष्ट खाना

Upliance 2.O हुआ लॉन्च, अब स्मार्ट तरीके से बनाएं स्वादिष्ट खाना

5 mins read
1.1K views
September 7, 2025

Upliance.ai का नया स्मार्ट किचन डिवाइस Upliance 2.O अब भारत में उपलब्ध है7000mAh बैटरी, AI-पावर्ड रेसिपीज और हाई-प्रोटीन, लो-ऑयल कुकिंग मोड के साथ यह खाना पकाना आसान और हेल्दी बनाता है।  

Upliance 2.O: बेंगलुरु की किचन अप्लायंसेज कंपनी Upliance.ai ने अपने अगले जनरेशन का स्मार्ट किचन टूल Upliance 2.O लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल 3 सितंबर से ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है। यह खाना पकाने को तेज, हेल्दी और आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह डिवाइस पहले के Upliance 1.O मॉडल से बेहतर परफॉर्मेंस और एडवांस्ड फीचर्स के साथ आता है। 

Upliance 2.O की प्रमुख खूबियां 

Upliance 2.O पुराने मॉडल की तुलना में 40% तेज खाना बनाने में सक्षम है। इसमें 160 डिग्री तक हीटिंग की सुविधा है और ग्लास ढक्कन के साथ वर्चुअल फ्लेम इंडिकेटर दिया गया है, जिससे पारंपरिक किचन जैसा अनुभव मिलता है। यह डिवाइस बिल्ट-इन वेटिंग स्केल और मैक्रो-ट्रैकिंग के साथ आता है जो यूजर को डायट के अनुसार खाना बनाने में मदद करता है। इसमें लो-ऑयल, हाई-प्रोटीन, हाई-फाइबर, किड-फ्रेंडली और जैन जैसे कई कुकिंग मोड्स उपलब्ध हैं। 

स्मार्ट और AI-पावर्ड फीचर्स 

Upliance 2.O में स्मार्ट मोड है जो चॉपिंग और स्टिरिंग को आसान बनाता है। मोबाइल ऐप सिंक के जरिए रिमोट कंट्रोल भी किया जा सकता है। सिंक करने के बाद ऑफलाइन भी 750 गाइडेड रेसिपीज और AIपावर्ड रेसिपी जेनरेशन का लाभ लिया जा सकता है। यह डिवाइस भारतीय खाने को आराम से बना सकता है। हर रेसिपी Upliance.ai की इन-हाउस टीम द्वारा टेस्ट और टेस्टींग के बाद तैयार की गई है ताकि स्वाद और गुणवत्ता हमेशा बनी रहे। 

READ MORE: WhatsApp ने लॉन्च किया AI Writing Help फीचर, जानें इसके फायदें 

CEO & Co-Founder Mahek Mody ने कहा कि भारतीय किचन तेजी से बदल रहे हैं। परिवार हेल्दी, तेज और पर्सनलाइज्ड भोजन चाहते हैं लेकिन घर का खाना बनाने का आनंद भी नहीं खोना चाहते। Upliance 2.O इन सभी जरूरतों को पूरा करता है और भारत के लिए सबसे एडवांस्ड किचन एप्लायंसेज में से एक साबित होता है। 

READ MORE: Reliance AGM 2025: Google के Sundar Pichai ने क्या कहा? देखें वीडियो 

क्या होगी इसकी कीमत 

Upliance 2.O की कीमत 39,999 रखी गई है। प्री-बुकिंग पर कम्युनिटी मेंबर्स को एक्सक्लूसिव ऑफर्स मिलेंगे। पुराने Upliance 1.O यूजर्स को अपडेट्स, नई रेसिपीज और कम्युनिटी चैलेंजेज के साथ स्पेशल अपग्रेड प्रोग्राम का लाभ भी मिलेगा। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

GST में बड़ी कटौती से खुला विदेशी निवेशकों का रास्ता, भारत में शेयर बाजार में फिर बढ़ेगा उत्साह
Previous Story

GST में बड़ी कटौती से खुला विदेशी निवेशकों का रास्ता, भारत में शेयर बाजार में फिर बढ़ेगा उत्साह

GST दरों में सुधार से बैंकिंग सेक्टर और अर्थव्यवस्था को होगा लाभ
Next Story

GST दरों में सुधार से बैंकिंग सेक्टर और अर्थव्यवस्था को होगा लाभ

Latest from Gadgets