Oppo K13x 5G feature

दमदार फीचर्स और कम कीमत में लॉन्च हुआ Oppo का नया स्मार्टफोन

5 mins read
1.4K views
June 23, 2025

Oppo K13x 5G एक मजबूत, स्टाइलिश और फीचर-पैक स्मार्टफोन है, जो कम बजट में बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।

Oppo K13x 5G: Oppo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo K13x 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल आए Oppo K12x 5G का नया वर्जन है। कंपनी  ने इस बार फोन की मजबूती और परफॉर्मेंस पर ध्यान दिया है, जो लोग एक टिकाऊ, मजबूत और लंबी बैटरी वाला फोनन चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार ऑप्शन हो सकता है।

कीमत और उपलब्धता

Oppo K13x 5G तीन वेरिएंट में मिलता है

  • 4GB RAM + 128GB स्टोरेज: 11,999 रुपये
  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: 2,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: 14,999 रुपये

बता दें कि फोन पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है। यह यूजर को दो रंगों में मिलेगा Midnight Violet और Sunset Peach। इसकी बिक्री 27 जून से शुरू होगी।

डिजाइन और डिस्प्ले

फोन में 6.67 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि स्क्रीन तेज धूप में भी साफ दिखाई देगी और स्क्रॉलिंग स्मूद रहेगी। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7 भी लगा है। फोन की बॉडी भी काफी मजबूत है। इसमें 360° डैमेज-प्रूफ आर्मर दिया गया है और यह MIL-STD 810H सर्टिफाइड है, जिससे यह गिरने या झटकों से जल्दी खराब नहीं होता। साथ ही यह IP65 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट भी है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है, जो 6nm टेक्नोलॉजी पर बना है। यह प्रोसेसर अच्छा परफॉर्म देता है और ज्यादा बैटरी भी नहीं खाता है। इस फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया गया है। फोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर चलता है, जो एक नया और स्मूद इंटरफेस देता है।

बैटरी और कैमरा

इस फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक चलती है। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है। इसमें AI फीचर्स जैसे AI Unblur, AI Reflection Remover और AI Reimage भी मिलते हैं।

कनेक्टिविटी

फोन में 5G डुअल सिम, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, NFC, GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे सभी जरूरी फीचर्स हैं। Oppo K13x 5G एक मजबूत, स्टाइलिश और फीचर-पैक स्मार्टफोन है, जो कम बजट में बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Khorramshahr-4 मिसाइल: कौन-सी तकनीक बनाती है इसे 'गेम चेंजर'
Previous Story

Khorramshahr-4 मिसाइल: कौन-सी तकनीक बनाती है इसे ‘गेम चेंजर’

machar Drone
Next Story

चीन का ‘मच्छर ड्रोन’, जासूसी से लेकर जंग तक करेगा काम

Latest from Gadgets

Don't Miss