OPPO Find N5 भारत में जल्द होगा लॉन्च, नोट करें डिटेल्स

4 mins read
539 views
OPPO
January 2, 2025

Oppo Find N5 के 2025 की पहली छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। SIRIM लिस्टिंग से फोन के नाम की पुष्टि होती है।

Oppo Find N5 : OPPO जल्द अपना OPPO Find N5 2025 की पहली छमाही में लॉन्च कर सकता है। यह फोन 2023 में चीन में लॉन्च किए गए Find N3 का सक्सेसर होगा। इस फोल्डेबल फोन को ग्लोबल मार्केट भर में OnePlus Open 2 के नाम से रिलीज किया जाएगा। इस नेक्स्ट जनरेशन डिवाइस को लेकर काफी समय से अफवाहें चल रही हैं। लेटेस्ट अपडेट में Find N5 को दो सर्टिफिकेशन वेबसाइट और कैमरा FV-5 डेटाबेस पर देखा गया है।

OPPO Find N5 लिस्टिंग

  • Oppo Find N5 को मलेशिया की SIRIM और इंडोनेशिया की SDPPI सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
  • डिवाइस का मॉडल नंबर CPH2671 है। इसे मोबाइल फोन कैटेगरी में लिस्ट किया गया है।
  • SIRIM डेटाबेस Oppo Find N5 नाम की पुष्टि करता है।
  • आने वाले फोल्डेबल फोन में 12.6MP का रियर कैमरा होने की उम्मीद है, जिसका मतलब है कि 4-इन-1 पिक्सल बिनिंग के बाद यह 50MP का हो जाएगा।
  • रियर पर प्राइमरी सेंसर में 5.0mm फोकल लेंथ के साथ f/9 अपर्चर हो सकता है।
  • फ्रंट कैमरा 7.1MP पर रेट किया गया है जो पिक्सल बिनिंग के बाद 28MP रिज़ॉल्यूशन को इंगित करता है।
  • फ्रंट और रियर दोनों कैमरे इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (EIS) के साथ आएंगे।

Oppo के एक कार्यकारी ने पुष्टि की है कि Find N5 फोल्डेबल फोन सबसे पहले लॉन्च होगा, क्योंकि कंपनी दो लॉन्च इवेंट पर स्विच कर रही है। एक मार्च-अप्रैल में और दूसरा अक्टूबर या नवंबर में। बता दें कि पहले मॉडल का चीन और वैश्विक लॉन्च एक ही समय में हुआ था। अब यह देखना बाकी है कि Find N5/OnePlus Open 2 के साथ भी ऐसा ही होगा या नहीं। याद दिला दें कि OnePlus Open 2023 में भारत में 1.4 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था।

फोन में क्या-क्या होगा

Oppo Find N5 / OnePlus Open 2 अपने पिछले मॉडल की तुलना में काफी पतला और हल्का हो सकता है। आने वाले फोन में बेहतर IPX8 रेटिंग, वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट, Snapdragon 8 Elite और 5,700mAh की बैटरी यूनिट हो सकती है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Meta
Previous Story

Meta का नया प्लान, अब AI यूजर्स इंसानों की तरह करेंगे लाइक-शेयर

Technical News
Next Story

AI को लेकर महाराष्ट्र सरकार की बड़ी तैयारी, मिलेगा रोजगार

Latest from Gadgets

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

iPhone 17 Series: Apple ने अपनी सबसे पतली और हल्की iPhone, iPhone Air, का उत्पादन घटाने का निर्णय लिया है रिपोर्ट के अनुसार, उम्मीद से कम बिक्री के कारण iPhone Air का उत्पादन अब लगभग ‘समाप्ति स्तर’ तक पहुंच गया है। हालांकि, Apple ने अपनी iPhone17 सीरीज के कुल उत्पादन को लगभग 85 से 90 मिलियन यूनिट पर बनाए
Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Asus ROG Xbox Ally और Ally X अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध

Asus ROG Xbox Ally और Ally X अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध

Asus ROG के नए गेमिंग डिवाइस ROG Xbox Ally और Ally X भारत में लॉन्च। प्रीमियम डिजाइन, एक्सेसरीज और वायरलेस गेमिंग के साथ ये गेमिंग प्रेमियों के लिए आदर्श हैं।  Asus ROG Xbox Ally vs Ally X: Asus की Republic of Gamers ने भारत में अपने हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस ROG Xbox Ally और ROG Xbox Ally X की ऑन–शेल्फ उपलब्धता की घोषणा की है। इन दोनों डिवाइसों के साथ विस्तृत एक्सेसरी लाइनअप भी बाजार में उपलब्ध होगा। ये डिवाइस लेटेस्ट AMD Ryzen Z2 Series प्रोसेसर से लैस हैं और आरामदायक गेमिंग अनुभव देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।  कीमत और उपलब्धता  ROG

Don't Miss