OnePlus 13T 5G लॉन्च, Samsung और Vivo को देगा चैलेंज

6 mins read
487 views
OnePlus 13T 5G price in india
April 26, 2025

OnePlus ने नया स्मार्टफोन OnePlus 13T शानदार फीचर्स के साथ ग्राहकों के लिए लॉन्च किया गया है। पावरफुल प्रोसेसर और दमदार बैटरी के अलावा बहुत चीजें मिलेंगी।

OnePlus 13T 5G: OnePlus ने अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 13T 5G को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की प्रमुख खासियतों की बात करें तो इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो बेहतरीन विजुअल्स और डिस्प्ले क्वालिटी प्रदान करती है। इसके अलावा, फोन में पावरफुल प्रोसेसर, 6260mAh की बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो शानदार फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस देता है।

OnePlus 13T की स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: इस फोन में 6.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1-120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आती है, जिससे यूजर्स को शानदार विजुअल्स मिलते हैं।

चिपसेट: OnePlus 13T में Snapdragon 8 Elite मोबाइल प्लेटफॉर्म प्रोसेसर है, साथ ही बेहतरीन ग्राफिक्स के लिए 900 मेगाहर्ट्ज़ ऐड्रेनो 830 GPU दिया गया है।

कैमरा सेटअप: इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 2x टेलीफोटो कैमरा है, जो बेहतरीन फोटो खींचने में मदद करते हैं। वहीं, फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है, जिससे आपकी सेल्फी क्वालिटी और बेहतर होगी।

बैटरी क्षमता: इस स्मार्टफोन में 6260mAh की बड़ी बैटरी है, जो 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, ताकि आपका फोन जल्दी चार्ज हो जाए।

खास फीचर्स: OnePlus 13T में स्टीरियो स्पीकर्स, डॉल्बी एटमॉस, 4 माइक्रोफोन्स, इंफ्रारेड सेंसर और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, यह फोन IP65 रेटेड है, जो इसे डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट बनाता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम: इस फोन में ColorOS 15 आधारित Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जो स्मार्टफोन को और भी स्मूथ और यूजर-फ्रेंडली बनाता है।

OnePlus 13T की कीमत

OnePlus 13T के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत कुछ इस तरह है। आइए जानते हैं:

  • 12GB/256GB वेरिएंट: 3399 चीनी युआन (लगभग 39,805 रुपये)
  • 16GB/256GB वेरिएंट: 3599 चीनी युआन (लगभग 42,150 रुपये)
  • 12GB/512GB वेरिएंट: 3799 चीनी युआन (लगभग 44,490 रुपये)
  • 16GB/512GB वेरिएंट: 3999 चीनी युआन (लगभग 46,835 रुपये)
  • 16GB/1TB वेरिएंट: 4499 चीनी युआन (लगभग 52,690 रुपये)

हालांकि, इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि यह फोन जल्द भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। इस प्राइस रेंज में, OnePlus 13T SAMSUNG Galaxy S24 FE 5G, vivo V50 5G और Xiaomi 14 CIVI जैसे स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Bumper sale! आज बेहद कम दाम पर मिलेगा Split AC! जल्द करें बुक
Previous Story

Bumper sale! आज बेहद कम दाम पर मिलेगा Split AC! जल्द करें बुक

Kashmir Pahalgam Attack: पहलगाम पहुंचने के लिए आतंकियों ने क्यों चुना ये खास ऐप?
Next Story

Kashmir Pahalgam Attack: पहलगाम पहुंचने के लिए आतंकियों ने क्यों चुना ये खास ऐप?

Latest from Gadgets

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

iPhone 17 Series: Apple ने अपनी सबसे पतली और हल्की iPhone, iPhone Air, का उत्पादन घटाने का निर्णय लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, उम्मीद से कम बिक्री के कारण iPhone Air का उत्पादन अब लगभग ‘समाप्ति स्तर’ तक पहुंच गया है। हालांकि, Apple ने अपनी iPhone 17 सीरीज के कुल उत्पादन को लगभग 85 से 90 मिलियन यूनिट पर बनाए रखा है और मुख्य ध्यान iPhone 17 और iPhone 17 Pro मॉडल पर रखा है।  Apple ने iPhone Air के उत्पादन को घटाया है क्योंकि इसकी बिक्री कम रही, वहीं iPhone 17 और iPhone 17 Pro मॉडल की मांग बढ़ी है।  iPhone Air का उत्पादन कम  iPhone Air अब भारी कटौती का सामना कर रहा है। सप्लाई चेन स्रोतों ने बताया कि नवंबर में iPhone Air के ऑर्डर सितंबर के स्तर से भी 10 प्रतिशत से कम होंगे। सितंबर में 999 डॉलर में लॉन्च हुई iPhone Air की मोटाई केवल 5.6
Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Asus ROG Xbox Ally और Ally X अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध

Asus ROG Xbox Ally और Ally X अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध

Asus ROG के नए गेमिंग डिवाइस ROG Xbox Ally और Ally X भारत में लॉन्च। प्रीमियम डिजाइन, एक्सेसरीज और वायरलेस गेमिंग के साथ ये गेमिंग प्रेमियों के लिए आदर्श हैं।  Asus ROG Xbox Ally vs Ally X: Asus की Republic of Gamers ने भारत में अपने हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस ROG Xbox Ally और ROG Xbox Ally X की ऑन–शेल्फ उपलब्धता की घोषणा की है। इन दोनों डिवाइसों के साथ विस्तृत एक्सेसरी लाइनअप भी बाजार में उपलब्ध होगा। ये डिवाइस लेटेस्ट AMD Ryzen Z2 Series प्रोसेसर से लैस हैं और आरामदायक गेमिंग अनुभव देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।  कीमत और उपलब्धता  ROG
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80

Don't Miss