Lenovo Tablet: Mobile World Congress 2026 से ठीक पहले लेनोवो ने टैबलेट बाजार में जबरदस्त खेला कर दिया है। जिसके बाद से टेक दुनिया का ध्यान इसी ओर टिकी हुई है। कंपनी ने एक तरफ ऐसा रग्ड टैबलेट पेश किया है, जिसकी बैटरी बिना स्क्रू और बिना झंझट के मिनटों में बदली जा सकती है। वहीं, दूसरी तरफ Artificial Intelligence से लैस प्रीमियम टैबलेट उतारा है, जो पढ़ाई, मीटिंग और मल्टीटास्किंग को पूरी तरह स्मार्ट बना देता है। यानी मजबूती और बुद्धिमत्ता के इस डबल कॉम्बिनेशन के साथ लेनोवो ने संकेत दे दिया है कि अब टैबलेट सिर्फ एंटरटेनमेंट का साधन नहीं, प्रोफेशनल पावर टूल बन चुका है।
Lenovo ThinkTab X11 में स्क्रू-लेस बैटरी और Idea Tab Pro Gen 2 में Lenovo Qira AI प्लेटफॉर्म, जानिए क्या है खास।
इंडस्ट्रियल यूज़ के लिए ThinkTab X11
Lenovo ThinkTab X11 का यह मॉडल एंड्रॉयड टैबलेट्स से बिल्कुल अलग नजर आता है। जहां अधिकतर टैबलेट्स में बैटरी बदलना बडी मुश्किल प्रक्रिया होती है। वहीं, यह डिवाइस स्नैप-ऑफ बैक पैनल के साथ आता है। वहीं यह बैटरी तुरंत निकाली या बदली जा सकती है। यह उन सेक्टर्स के लिए अहम है, जहां डिवाइस का लगातार चलना जरूरी होता है। इसमें MIL-STD-810H और IP68 सर्टिफिकेशन मिलेगा। Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट, NFC और डुअल USB-C पोर्ट इसे प्रोफेशनल कनेक्टिविटी के लिए तैयार बनाते हैं।
Idea Tab Pro Gen 2 AI अनुभव के साथ
दूसरी ओर, Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 पूरी तरह से AI अनुभव पर केंद्रित है। यह पहला टैबलेट होगा जिसमें Lenovo Qira प्लेटफॉर्म इंटीग्रेट किया गया है। कंपनी इसे साधारण AI असिस्टेंट नहीं है काम को समझकर करने की झमता रखती है। Smarter Reader फीचर छात्रों और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए उपयोगी है। Live Transcription फीचर मीटिंग या लेक्चर को टेक्स्ट में बदल देता है। जिससे बाद में रिव्यू करना आसान हो जाता है। कीबोर्ड में दिया गया Smart Key AI इनपुट को तुरंत सक्रिय करता है, जिससे टेक्स्ट जनरेशन और अनुवाद जैसे काम कुछ सेकंड में पूरे हो सकते हैं।
डिस्प्ले, साउंड और पावर का संतुलन
Idea Tab Pro Gen 2 में 13 इंच का 3.5K Pure Sight Pro डिस्प्ले, Dolby Vision सपोर्ट और मैट एंटी-ग्लेयर विकल्प दिया गया है। JBL क्वाड स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos, परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8s Gen 4 चिप, 10,200mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग इसे लंबी उपयोग अवधि के लिए तैयार करती है।
बाजार में उपलब्धता और कीमत
ThinkTab X11 को एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है और Q2 2026 में लगभग 499 डॉलर की कीमत पर आएगा । वहीं Idea Tab Pro Gen 2 जुलाई 2026 में 419 डॉलर की शुरुआती कीमत के साथ बाजार में उतरेगा। जो भारतीय मुद्रा में क्रमश: 46,600 और 38,300 रूपए पड़ेगा।
Lenovo का यह कदम दिखाता है कि टैबलेट मार्केट अब सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं, बल्कि प्रोडक्टिविटी और इंडस्ट्रियल उपयोग की दिशा में मजबूत पकड़ बनाना चाहती है।
