लैपटॉप खरीदने से पहले जान लें, Dell-HP की कीमतें बढ़ सकती हैं

लैपटॉप खरीदने से पहले जान लें, Dell-HP की कीमतें बढ़ सकती हैं

5 mins read
3 views
February 19, 2026

Laptop Price Hike: अगर आप नया Laptop लेने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय पर लिया गया फैसला हो सकता है। क्योंकि आने वाले हफ्तों में कीमतें और बढ़ सकती हैं। PC बाजार में लागत का दबाव तेज हो गया है।बड़ी कंपनियां धीरे-धीरे इसका बोझ ग्राहकों पर डालने लगी हैं। कुछ दिन पहले Lenovo कीमत बढ़ाने की बात कर चर्चा में आई थी। अब Dell और HP भी अपने कई मॉडल्स की कीमतें बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं।

नया लैपटॉप लेने से पहले पढ़ लें ये खबर! Lenovo के बाद Dell और HP भी बढ़ाने जा रहे हैं कीमतें, जानिए कितना महंगा होगा आपका पसंदीदा मॉडल।

कितनी बढ़ी कीमतें?

रिपोर्ट्स के अनुसार, मेमोरी कॉस्ट बढ़ने के कारण आने वाले समय में Laptop – PC के दाम प्रभावित हो सकते हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए पहले Lenovo ने कीमत बढ़ाने की बात कही। वहीं अब Dell ने अपने 32GB मेमोरी वाले कुछ प्रीमियम लैपटॉप्स की कीमतों में 12,000 से 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। HP का भी कहना है कि अस्थिर सप्लाई और महंगी चिप्स के चलते प्रोडक्शन प्लानिंग चुनौतीपूर्ण हो गई है। इससे साफ हो गया है कि HP भी कीमतें बढ़ा सकती है।

मेमोरी चिप संकट की असली वजह

इस पूरी महंगाई की जड़ मेमोरी चिप्स की कमी है। विश्वस्तर पर RAM और स्टोरेज चिप्स की सप्लाई घट गई है। वहीं डिमांड में तेजी आईं है। इससे निर्माण लागत बढ़ी है और कंपनियों के लिए पुराने दाम पर प्रोडक्ट बेचना मुश्किल हो गया है। नतीजतन, उपभोक्ताओं को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।

READ MORE–  AI समिट में दिखा Indian Army की स्मार्ट टेक्नोलॉजी…दुनिया हैरान!

एआई रफ्तार ने बढ़ाई टेंशन

AI सेक्टर में तेजी से हो रहे निवेश ने भी इस संकट को गहरा किया है। मेमोरी चिप बनाने वाली कंपनियां अब बड़े पैमाने पर एआई सर्वर और डेटा सेंटर के लिए सप्लाई को प्राथमिकता दे रही हैं। Micron Technology ने कंज्यूमर मार्केट की बजाय एआई डिमांड पर ज्यादा फोकस करना शुरू कर दिया है। जिससे आम बाजार में चिप्स की उपलब्धता और कम हो गई है।

READ MORE–  कर्नाटक कोर्ट ने Anthropic को जारी किए नए समन

वहीं, टेक जानकार भी मानते हैं कि स्थिति जल्दी सुधरने वाली नहीं है। अगर चिप सप्लाई में स्थिरता नहीं आई, तो आने वाले महीनों में लैपटॉप के साथ-साथ स्मार्टफोन, गेमिंग डिवाइस और स्मार्ट टीवी भी महंगे हो सकते हैं।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

US Fed ने डाली 18.5 अरब डॉलर की नकदी, क्या क्रिप्टो में आएगी नई तेजी?
Previous Story

US Fed ने डाली 18.5 अरब डॉलर की नकदी, क्या क्रिप्टो में आएगी नई तेजी?

Latest from Gadgets