8bitdo flippad portrait mode

अब सीधा फोन में लीजिए गेमिंग का मज़ा, पलटने की जरूरत भी नहीं

4 mins read
428 views
January 6, 2026

Mobile Gaming pad: मोबाइल गेमिंग की दुनिया अब केवल स्क्रीन घुमाने तक सीमित नहीं रही। CES 2026 से पहले 8BitDo ने एक ऐसे कंट्रोलर की झलक दिखाई है, जो खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए है जो फोन को सीधा पकड़कर गेम खेलना पसंद करते हैं। यह नया सोच मोबाइल गेमिंग अनुभव को पूरी तरह से बदलने वाला है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

अगर आप भी गेमिंग के शौकीन तो आपके लिए खुशखबरी है। अब फोन पलटने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी…सीधा पकड़कर लिजिए गेमिंग का मज़ा। जानिए कैसे?

फ्लिप-स्टाइल डिजाइन और सीधा कनेक्शन

FlipPad नाम का यह कंट्रोलर पुराने जमाने के फ्लिप फोन से प्रेरित लगता है। यह फोन के निचले हिस्से में हिंज मैकेनिज़्म से जुड़ता है। USB-C पोर्ट के जरिए iOS और Android दोनों डिवाइसेज़ से कनेक्ट हो जाता है। ब्लूटूथ की देरी से दूर, यह तुरंत रिस्पॉन्स देने का वादा करता है।

क्लासिक बटन लेआउट, मॉडर्न अप्रोच

डिज़ाइन में 8BitDo ने रेट्रो फील को आधुनिक जरूरतों से जोड़ा है। ब्लैक D-Pad, लाल ABXY बटन और Start-Select बटन कंसोल जैसा अनुभव देते हैं। वहीं ऊपर और कोनों में मौजूद छह अतिरिक्त सफेद बटन इस ओर इशारा करते हैं कि कंट्रोल्स को गेम के हिसाब से कस्टमाइज़ किया जा सकेगा।

READ MORE- Samsung यूजर्स को झटका, Galaxy A56-A36 हुए महंगे

Apple की आधिकारिक सपोर्ट का भरोसा

FlipPad को Apple की ओर से आधिकारिक सपोर्ट मिलना इसे और खास बनाता है। iPhone यूज़र्स के लिए यह संकेत है कि कंट्रोलर सिस्टम के साथ बेहतर तालमेल में काम करेगा। कंपनी ने कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन गर्मियों में इसके लॉन्च की पुष्टि जरूर कर दी गई है।

READ MORE- भारत में बने iPhone ने 50 बिलियन डॉलर एक्सपोर्ट का छुआ आंकड़ा

CES 2026 से बढ़ी उम्मीदें

8BitDo पहले ही CES 2026 में एक नए Pro कंट्रोलर की झलक दिखा चुका है। इससे साफ है कि कंपनी मोबाइल गेमिंग का नया ट्रेंड सेट करने की तैयारी में है। विशेष जानकारी इसी टेक इवेंट के दौरान FlipPad से जुड़ी और भी जानकारियाँ सामने आएंगी।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Don't Miss