RCB vs PBKS Final IPL 2025 : मोबाइल पर Free में देखिए Live मैच, जानें कैसे

RCB vs PBKS Final IPL 2025 : मोबाइल पर Free में देखिए Live मैच, जानें कैसे

5 mins read
1.3K views
June 3, 2025

अगर आप क्रिकेट के दीवाने हैं और RCB बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला मिस नहीं करना चाहते, तो JioHotstar में देखें।

RCB vs PBKS Final IPL 2025: IPL 2025 का मजेदार सफर अब अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच गया है। इस बार का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होगा। यह मैच मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पूरे देश में इस मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह है और फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। अच्छी खबर ये है कि आप इस रोमांचक मुकाबले को अपने मोबाइल फोन पर भी बिल्कुल फ्री में लाइव देख सकते हैं। कैसे? आइए जानते हैं।

फाइनल मैच कहां और कैसे देखें?

IPL 2025 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर हो रही है। यह ऐप Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आम तौर पर इस ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है, लेकिन Jio और Airtel यूजर्स के लिए कुछ खास रिचार्ज प्लान ऐसे हैं, जिनमें JioHotstar का एक्सेस फ्री में मिलता है।

Jio यूजर्स के लिए FREE में मैच देखने का प्लान

अगर आप Jio सिम का इस्तेमाल करते हैं, तो इन प्लान्स में से कोई भी चुन सकते हैं।

  • 100 रुपये का डेटा प्लान, इसमें आपको 5GB डेटा, 90 दिनों तक JioHotstar एक्सेस मिलेगा। ध्यान दें ये सिर्फ डेटा प्लान है, इसलिए आपको कोई बेस रिचार्ज भी कराना होगा।
  • 195 रुपये के क्रिकेट पैक में 15GB डेटा, 90 दिन की वैधता और JioHotstar का फ्री एक्सेस भी मिलेगा।
  • 349 रिचार्ज प्लान में आपको हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 90 दिन के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा

Airtel यूजर्स के लिए FREE में मैच देखने का प्लान

  • अगर आप Airtel का सिम यूज करते हैं, तो आपके लिए भी कुछ बढ़िया ऑप्शन हैं।
  • 100 डेटा प्लान में आपको 5GB डेटा, 90 दिन तक JioHotstar का फ्री एक्सेस मिलेगा।
  • 549 रिचार्ज प्लान में आपको हर दिन 3GB डेटा, 3 महीने तक JioHotstar सब्सक्रिप्शन, अगर आप 5G नेटवर्क एरिया में हैं तो अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा।

मोबाइल पर लाइव मैच कैसे देखें

  • सबसे पहले अपने फोन में JioHotstar ऐप डाउनलोड करें।
  • उस मोबाइल नंबर से लॉगिन करें जिस पर आपने प्लान एक्टिवेट किया है।
  • ऐप खोलें और IPL 2025 Final RCB vs PBKS पर टैप करें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Smartphone को लेकर नई रिपोर्ट ने बढ़ाई करोड़ों यूजर्स की टेंशन
Previous Story

Smartphone को लेकर नई रिपोर्ट ने बढ़ाई करोड़ों यूजर्स की टेंशन

WhatsApp पर अब बिना नंबर लिए कर सकेंगे पसंदीदा लोगों से बात!
Next Story

WhatsApp पर अब बिना नंबर लिए कर सकेंगे पसंदीदा लोगों से बात!

Latest from Apps

Don't Miss