बिना पैसे खर्च किए Free में देखें Panchayat Season 4

बिना पैसे खर्च किए Free में देखें Panchayat Season 4

4 mins read
1K views
June 26, 2025

अगर आप Jio या Airtel यूजर हैं, तो कुछ खास प्रीपेड और ब्रॉडबैंड प्लान्स में आपको फ्री Amazon Prime या Prime Lite मेंबरशिप मिलती है।

panchayat season 4: अगर आप भी Panchayat सीरीज के फैन हैं और इसके सीजन 4 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो अब आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। Panchayat Season 4 अब Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो चुका है, लेकिन अगर आपके पास Prime का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो घबराइए मत। आपके पास Jio या Airtel का सिम या ब्रॉडबैंड है, तो आप बिना कोई पैसा खर्च किए इस सीरीज का मजा ले सकते हैं। तो चलिए समझाते हैं कि Jio और Airtel ने अपने यूजर्स को ये सुविधा कैसे दी है।

Airtel यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑफर (Airtel users Best offers)

Airtel ने कुछ खास प्रीपेड और ब्रॉडबैंड प्लान्स में Amazon Prime का फ्री एक्सेस देना शुरू कर दिया है। इन प्लान्स में आपको डेटा, वैलिडिटी और साथ में फ्री में OTT एक्सेस भी मिलेगा।

  1. 1199 रुपये का प्रीपेड प्लान
  • रोज 2.5GB डेटा
  • 84 दिन की वैधता
  • Amazon Prime का फुल एक्सेस
  1. 838 रुपये का प्रीपेड प्लान
  • रोज 3GB डेटा
  • 56 दिन की वैधता
  • Amazon Prime Lite फ्री

ब्रॉडबैंड यूजर्स (Broadband users Benefits)

अगर आप 999 रुपये या इससे ऊपर का Airtel Xstream ब्रॉडबैंड प्लान लेते हैं, तो आपको Amazon Prime और Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

Jio यूजर्स के लिए भी फायदे (Jio users Benefits)

Jio भी पीछे नहीं है। Jio के पास भी कुछ ऐसे प्लान्स हैं, जिनमें आपको Amazon Prime की मेंबरशिप मुफ्त में मिलती है। 1029 रुपये का Jio प्रीपेड प्लान में आपको Amazon Prime Lite एक्सेस मिलेगा

 Panchayat Season 4, बिना रुकावट देखें

JioFiber ब्रॉडबैंड प्लान्स में आपको 1299 रुपये, 2499 रुपये, 3999 रुपये और 8499 रुपये के प्लान्स में High-Speed Internet के साथ Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा

क्यों है ये ऑफर खास?

अगर आप Jio या Airtel यूजर हैं तो अब आपको अलग से Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन नहीं लेना पड़ेगा। सिर्फ एक खास मोबाइल या ब्रॉडबैंड रिचार्ज करवाइए और OTT का मजा उठाइए। साथ ही मिल रहा है हाई स्पीड डेटा और कई दूसरे OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Grok का दमदार अपडेट! अब AI से बात करते ही काम होगा पूरा
Previous Story

Grok का दमदार अपडेट! अब AI से बात करते ही काम होगा पूरा

Netflix Game List: देर मत कीजिए… अपनी पसंदीदा गेम इस तारीख से पहले खेल लें
Next Story

Netflix Game List: देर मत कीजिए… अपनी पसंदीदा गेम इस तारीख से पहले खेल लें

Latest from Entertainment

Don't Miss